Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

30,000 करोड़ छोड़िए, जानें संजय कपूर की विधवा प्रिया सचदेव को मिलती है कितनी सैलरी, क्या है पोजीशन?

Priya Sachdev Salary: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की तीसरी पत्नी, प्रिया सचदेव, इंडियन-अमेरिकन एंटरप्रेन्योर और इन्वेस्टमेंट बैंकिंग क्षेत्र में जाना-पहचाना नाम हैं। प्रिया सचदेव एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन हैं।

संजय कपूर की कंपनी में इस पोजीशन पर हैं प्रिया सचदेव
संजय कपूर के निधन के बाद इस साल प्रिया सचदेव को सोना कॉमस्टार में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसके बाद से वह लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं।

Priya Sachdev

प्रिया सचदेव को कितनी मिलती है सैलरी?

-सीएनबीसीटीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार, प्रिया सचदेव को सोना कॉमस्टार बोर्ड में शामिल होने पर बड़ी तारीफ मिली थी। कंपनी ने उन्हें कुशल एंटरप्रेन्योर और इन्वेस्टर के रूप में सबके सामने पेश किया था।

-साथ ही इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, रिटेल और ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में प्रिया सचदेव के अनुभव को भी उनके चयन का मुख्य कारण बताया गया है। वहीं रिपोर्ट में ये भी स्पष्ट किया गया है कि इस पद के लिए प्रिया सचेव को कोई सैलरी नहीं दी जाती है।

संजय कपूर की प्रॉपर्टी को लेकर हो रहा विवाद

-सोना कॉमस्टार, जिसकी मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 30,000 करोड़ रुपये है, में प्रिया सचदेव की नियुक्ति को लेकर विवाद चल रहा है। कंपनी ने कहा कि प्रिया की नियुक्ति सभी नियम और योग्यता के आधार पर की गई थी, लेकिन संजय कपूर की मां रानी कपूर द्वारा लिखी गई चिट्ठी में इस पर सवाल उठाए गए हैं।

-इस चिट्ठी में प्रिया सचेव के पारिवारिक मामलों पर भी सवाल खड़े किए गए थे। संजय कपूर के निधन के बाद उनके संपत्ति को लेकर करिश्मा कपूर, प्रिया सचदेव और रानी कपूर एक-दूसरे के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में अलग-अलग दावे कर रहे हैं।

संजय कपूर की कुल संपत्ति

फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की निधन के समय कुल नेट वर्थ 1.2 बिलियन (10,300 करोड़ रुपये) थी। वहीं साल 2022 और 2024 में उनकी संपत्ति तकरीबन 1.6 बिलियन (13,000 करोड़ रुपये) तक पहुंच गई थी।

सोना बीएलडब्ल्यू प्रेसिशन के चेयरमैन थे संजय कपूर

जानकारी के अनुसार 53 साल के संजय कपूर ऑटो कंपोनेंट निर्माता सोना बीएलडब्ल्यू प्रेसिशन (Sona BLW Precision) के चेयरमैन थे। पिता की मौत के बाद उन्होंने इस कंपनी का भार अपने ऊपर ले लिया था। ब्लूमबर्ग के अनुसार, इस कंपनी का बाजार मूल्य लगभग 30,000 करोड़ रुपये बताया गया है।

प्रिया सचदेव की पढ़ाई और करियर

-प्रिया सचदेव का जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था और वह दिल्ली में पली-बढ़ी हैं। प्रिया सचदेव के पिता अशोक सचदेव, एक कार डीलरशिप के मालिक हैं। प्रिया सचदेव मैथ्स में डबल मेजर डिग्री होल्डर हैं। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पूरी की है।

-प्रिया सचदेव ने अपने करियर की शुरुआत न्यूयॉर्क में रिटेल इंडस्ट्री से की थी। इसके बाद उन्होंने कई प्रमुख फैशन और लग्जरी वेंचर्स में काम किया और उन्हें सफलता दिलाई। साल 2015 में उन्होंने भारत में ई-कॉमर्स के शुरुआती दौर में रॉक एंड शॉप के माध्यम से अपनी पहचान बनाई। इसके अलावा, उन्होंने मॉडलिंग में भी कदम रखा और कई बड़े ब्रांड्स के लिए कैंपेन किए हैं।

प्रिया सचदेव ने फिल्मों में भी किया था काम

साल 2005 में प्रिया सचदेव ने फिल्म 'नील एंड निक्की' में सपोर्टिंग रोल निभाया था। संजय कपूर से पहले प्रिया सचदेव की शादी न्यूयॉर्क स्थित होटल व्यवसायी विक्रम चटवाल से हुई थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+