अभी भी ICU में भर्ती हैं लता मंगेशकर, लेकिन तबीयत में सुधार, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन

मुंबई। बीते शनिवार से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती भारत रत्न से सम्मानित व सुर कोकिला लता मंगेशकर को लेकर बड़ा हेल्थ अपडेट आया है। उनका इलाज कर रहे डॉ. प्रतित समधानी ने कहा है कि गायिका लता मंगेशकर अभी भी आईसीयू वार्ड में हैं और उनकी हालत में थोड़ी सुधार हुई है। वो 10 से 12 दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगी। उन्होंने बताया कि वो कोविड के साथ-साथ निमोनिया से भी पीड़ित हैं। बीते बुधवार को लता मंगेशकर की भतीजी रचना शाह ने हेल्थ अपडेट देते हुए कहा था कि दीदी की हालत अब स्थिर है। वह ठीक हो रही हैं। फिलहाल ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। उनकी उम्र के कारण भी कई अन्य समस्याएं हैं, जिसके चलते डॉक्टर उनका खास ख्याल रख रहे हैं।

lata nangeshkar health update from breach candy hospital in mumbai

लता मंगेशकर की भतीजी ने सभी से उनके जल्द ठीक होने के लिए दुआ करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने प्राइवेसी का ध्यान रखने के लिए भी कहा है। उन्होंने कहा, 'हमारी निजता का सम्मान करें और दीदी को अपनी दुआ में रखें। बता दें कि महाराष्ट्र में रहने वालीं लता मंगेशकर की उम्र 93 वर्ष है, और वह अपने परिवार के साथ रहती हैं।

लता मंगेशकर ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, बीएफजेए पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक सिंगर के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार, फिल्मफेयर विशेष पुरस्कार, फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड जीता है। इनके अलावा, उन्हें पद्म भूषण (1969), दादा साहब फाल्के पुरस्कार (1989), महाराष्ट्र भूषण (1997), पद्म विभूषण (1999), भारत रत्न (2001), लीजन ऑफ ऑनर (2007) से सम्मानित किया गया। वह 22 नवंबर, 1999 से 21 नवंबर, 2005 तक संसद, राज्यसभा की सदस्य भी रहीं हैं।

Recommended Video

    Coronavirus Update: Gangasagar Mela में 5 अधिकारी Positive,Mamta Banerjee ने कहा ये | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+