अब कैसी है लता मंगेशकर की तबीयत, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन

मुंबई। भारतीय सिनेमा की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर कोरोना के चलते बीते शनिवार से मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। परिवार ने उनकी स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए कहा है कि उनमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं लेकिन उनकी तबीयत ठीक है। उनकी भतीजी रचना शाह ने उनकी हेल्थ अपडेट शेयर की है। उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर स्थिर स्थिति में हैं और ठीक हो रही हैं। वहीं ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉ प्रतीत समधानी ने कहा कि गायिका लता मंगेशकर अभी भी आईसीयू वार्ड में हैं।

Recommended Video

      Lata Mangeshkar की कैसी है तबीयत ?, जानें ताज़ा हेल्थ बुलेटिन | वनइंडिया हिंदी
      lata mangeshkar health update she is stable in breach candy hospital

      वह 10-12 दिनों तक निगरानी में रहेंगी। कोरोना के साथ, वह निमोनिया से भी पीड़ित हैं। लता मंगेशकर की भतीजी ने सभी से उनके जल्द ठीक होने के लिए दुआ करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने प्राइवेसी का ध्यान रखने के लिए भी कहा है। उन्होंने कहा, 'हमारी निजता का सम्मान करें और दीदी को अपनी दुआ में रखें। बता दें कि महाराष्ट्र में रहने वालीं लता मंगेशकर की उम्र 93 वर्ष है, और वह अपने परिवार के साथ रहती हैं।

      भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर के कोरोना संक्रमित होने की खबर से फैंस चिंतित हैं। उनकी देखभाल में डॉक्टरों की एक टीम को लगाया गया है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है । कोरोना वायरस की शुरुआत से अब तक मशहूर सिंगर लता मंगेशकर महामारी से खुद को दूर रखने में कामयाब रही थीं, हालांकि ओमिक्रॉन के प्रकोप के बाद बढ़े संक्रमण से वह भी कोरोना की चपेट में आ गई है। लता मंगेशकर ने पिछले साल सितंबर में अपना 93वां जन्मदिन मनाया था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+