लता मंगेशकर के डॉक्टर ने बताया क्या है उनका हाल, कहा- प्रार्थना कीजिए...
लता मंगेशकर के डॉक्टर ने बताया क्या है उनका हाल, कहा- प्रार्थना कीजिए...
मुंबई, 23 जनवरी: देश की मशहूर गायिका लता मंगेशकर करीब 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। लता मंगेशकर को कोराना और निमोनिया होने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। हाल ही में उनके परिवार वालों ने बताया था कि उनकी हालत में पहले से सुधार है। रविवार (23 जनवरी) को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में गायिका लता मंगेशकर का इलाज कर रही डॉ. प्रतीत समदानी ने हेल्थ अपडेट दिया है। डॉ. प्रतीत समदानी ने कहा है, गायिका लता मंगेशकर की तबीयत में कल से सुधार है, लेकिन लेकिन वह अभी भी आईसीयू में निगरानी में है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें।'' इस महीने की शुरुआत में लता मंगेशकर कोरोना से संक्रमित हुई थीं। जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Recommended Video

लता ताई की दोस्त ने दिया हेल्थ अपडेट
डॉक्टर के अलावा लता मंगेशकर की दोस्त अनुषा श्रीनिवासन अय्यर ने भी उनका हेल्थ अपडेट दिया है। अनुषा श्रीनिवासन अय्यर ने कहा है कि लता दीदी की हालत में पहले से काफी सुधार है। लेकिन अभी भी उन्हें आईसीयू में ही रखा गया है। डॉ. प्रतीत समदानी की निगरानी में डॉक्टरों की बेस्ट टीम उनका ख्याल रख रहे हैं। हम बस भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि वह बहुत जल्द ठीक होकर घर वापस आ जाएं।

लता की तबीयत बिगड़ने की उड़ी थी अफवाह
बता दें कि हाल ही में लता मंगेशकर की तबीयत बिगड़ने की अफवाह सोशल मीडिया पर सामने आई थी। जिसमें दावा किया जा रहा था कि लता ताई की तबीयत बहुत खराब है। इन अफवाहों को देखने के बाद लता की टीम ने ट्वीट कर इन बातों का खंडन किया।
लता मंगेशकर के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया, 'आप सभी से अनुरोध है कि परेशान करने वाली अटकलों पर ध्यान मत दीजिए। ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ प्रतीत समदानी ने अपडेट दिया है कि लता दीदी में पहले से सुधार दिख रहे हैं। वह पहले से अधिक पॉजिटिव हैं। उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है। वो जल्द घर आएंगी, हम यही प्रार्थना करते हैं।'

स्मृति ईरानी ने भी लता मंगेशकर को लेकर कही बात
इस महीने की शुरुआत में लता मंगेशकर कोरोना से संक्रमित हुई थीं। उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की अफवाहें आ रही थीं और अब स्मृति ईरानी ने लता मंगेशकर के परिवार से एक संदेश साझा किया है और सभी से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करने को कहा है। स्मृति ईरानी ने डॉ. प्रतीत समदानी का एक नोट भी साझा किया, जो ब्रीच कैंडी अस्पताल में लता मंगेशकर का इलाज कर रही हैं। लता मंगेशकर के परिवार ने अफवाह न फैलाने का अनुरोध किया और यह भी साझा किया कि वह इलाज के प्रति अच्छी प्रतिक्रिया दे रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications