बप्पी लहरी की आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट, शेयर की थी ये तस्वीर, लोगों ने कहा- आप सच में गोल्ड निकले 'बप्पी दा'

मुंबई, 16 फरवरी। दिग्गज कंपोजर और गायक बप्पी लहरी के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बप्पी लहरी ने कई फिल्मों में संगीत दिया। अपने खास संगीत के जरिए बप्पी लहरी ने लोगों के दिल में जगह बनाई थी। लेकिन पिछले कुछ समय से वह अलग-अलग बीमारी से लड़ रहे थे। पिछले साल उन्हें कोरोना वायरस भी हुआ था हालांकि वह कोरोना से ठीक हो गए थे लेकिन कोरोना से संक्रमित होने के बाद उनकी तबीयत बाद में धीरे-धीरे और बिगड़ने लगी। तकरीबन एक महीने के लिए उन्हें मुंबई के क्रिटकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से ठीक होकर वह डिस्चार्ज भी हो गए थे लेकिन दोबारा फिर बप्पी लहरी की तबीयत बिगड़ी और इस बार वह वापस घर नहीं लौट सके।

बप्पी दा का आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट

बप्पी दा का आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट

बप्पी लहरी को उनके हंसमुख स्वभाव और जिंदादिली की लिए लोग जानते थे और उनका यह स्वभाव उनके संगीत में भी झलकता था। बप्पी लहरी के गाने युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करने का काम करते थे। निधन से दो दिन पहले बप्पी लहरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर को शेयर किया था। यह तस्वीर बप्पी लहरी की युवावस्था की है जिसमे बप्पी लहरी ने काले रंग का चश्मा पहन रखा है और इसमे भी उनके बाल लंबे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए बप्पी दा ने लिखा था ओल्ड इज गोल्ड।

सोशल मीडिया पर थे सक्रिय

सोशल मीडिया पर थे सक्रिय

बप्पी लहरी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते थे। वह अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया करते थे। लता मंगेशकर के निधन पर भी उन्होंने उनकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, मां। जबकि पिछले महीने उन्होंने अपनी एक जबरदस्त तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, जिंदगी मेरा गाना। इस गाने को बप्पी दा ने ही गाया था जो काफी हिट हुआ था। बप्पी दा अक्सर अपनी युवावस्था की तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया करते थे।

80 के दशक में मचाई धूम

80 के दशक में मचाई धूम

80 और 90 के दशक में बप्पी लहरी ने अपने संगीत से हर किसी को दीवाना बना दिया था। इस दौरान उन्होंने डिस्को को बॉलीवुड में लॉन्च किया जिसने खूब धूम मचाई। उनका सबसे लोकप्रिय डिस्को नंबर डिस्को डांसर, डांस डांस और नमक हलाल था था। वह ना सिर्फ संगीत बनाते थे बल्कि खुद गाते भी थे। कोई यहां नाचे-नाचे, कोई यहां.. इस गाने को ना सिर्फ बप्पी दा ने कंपोज किया बल्कि गाया भी। प्यार बिना चैन कहां उनके सुपरहिट गानों में से एक है।

 अलग अंदाज से बनाई पहचान

अलग अंदाज से बनाई पहचान

अपने जबरदस्त संगीत के साथ-साथ बप्पी लहरी अपनी अलग वेशभूषा की वजह से भी चर्चा में रहते थे। बप्पी लहरी काफी सारा गोल्ड पहनते थे। वह सोने की कई चेन और सोने का चश्मा भी पहनते थे। बप्पी लहरी ने अपना आखिरी गाना बागी 3 में गया था जोकि भंकस था। फिल्म में टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थे। बप्पी लहरी टीवी रिएलिटी शो बिग-बॉस में भी बतौर मेहमान पहुंचे थे।

 सलमान के साथ आखिरी बार आए थे नजर

सलमान के साथ आखिरी बार आए थे नजर

बता दें कि बप्पी लहरी को आखिरी बार टीवी पर बिग बॉस 15 के शो पर ही देखा गया था। इस दौरान वह अपने पोते स्वास्तिक का नया गाना बच्चा पार्टी का प्रमोशन करने के लिए आए थे। बप्पी लहरी को पिछले साल अप्रैल माह में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उन्हें कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कोरोना से ठीक होकर कुछ दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+