आखिर कौन थीं रातोंरात फेमस हुई लैला खान? 'पापा' ने कत्ल कर बंगले में गाढ़ा, 13 साल बाद ऐसे मिला इंसाफ
Laila Khan: साल 2002 में कन्नड़ फिल्म 'मेकअप' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली लैला खान हमेशा ही सुर्खियों में रहा करती थीं। इसकी वजह उनके बोल्ड सीन्स थे। राजेश खन्ना के साथ फिल्म 'वफा:ए डेडली लव स्टोरी' फिल्म करके वो छा गई थीं। हालांकि ये बात और है कि फिल्म खास कमाल नहीं कर सकी थी। फिर एक वक्त आया जब इस अदाकारा को मौत के घाट उतार दिया गया।
बोल्ड सीन ने किया मशहूर
बला की खूबसूरत लैला के लाखों दीवाने थे। अपने बोल्ड सीन्स से उन्होंने तहलका मचाकर रख दिया था। राजेश खन्ना संग फिल्म भले सुपर फ्लॉप रही हो, मगर फिल्म के सीन्स ने लोगों के दिलों में लैला की एक खास जगह बनाकर रख दी थी। मगर फिर लैला की जिंदगी में ऐसा भूचाल आया, जिसके बारे में किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा।

क्या है पूरा मामला?
8 फरवरी का दिन था, जब परिवार के सभी लोग बारबेक्यू कर रहे थे। इसके बाद कमरे में जाने से पहले उन्होंने डांस किया। मगर कुछ ही देर के बाद लैला की मां शेहलीना के साथ किसी की तीखी नोकझोंक होने लगी। नोकझोंक के बाद किसी ने उनके सिर पर वार कर दिया। लैला की मां गंभीर रूप से घायल हो गई और फिर तुरंत उनकी मौत भी हो गई।
चीखों की आवाज सुनकर लैला समेत घर के अन्य लोग नीचे आए और फिर लैला की मां के सिर पर वार करने वाले शख्स ने फार्महाऊस के चौकीदार के साथ मिलकर सबकी हत्या कर दी। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये शख्स कोई और नहीं बल्कि लैला खान का सौतेला बाप था।
अब जाकर मिला इंसाफ
जी हां! बॉलीवुड एक्ट्रेस लैला खान के सौतेले पिता परवेज टाक को हाल ही में सत्र न्यायालय ने दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। टाक ने न सिर्फ लैला की मां बल्कि लैला समेत उनके चार भाई-बहनों की भी हत्या कर दी थी। साल 2011 का ये हत्याकांड जबरदस्त सुर्खियों में रहा था।












Click it and Unblock the Notifications