Laapataa Ladies की कहानी इस फिल्म की है हूबहू कॉपी, साल 2019 में हुई थी रिलीज, वायरल हुआ वीडियो

Laapataa Ladies: किरण राव की फिल्म "लापता लेडीज़" पिछले साल 2024 में रिलीज हुई थी। फिल्म को काफी अच्छे रिव्यूज मिले थे और हाल ही में आइफा अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया गया। लेकिन अब फिल्म की कहानी पर चोरी करने का आरोप लगा है। कहा जा रहा है कि किरण राव की इस फिल्म की कहानी 2019 में आई अरबी फिल्म "बुर्का सिटी" से मिलती-जुलती है।

हाल ही में "बुर्का सिटी" की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिससे यह बहस छिड़ गई कि "लापता लेडीज़" पूरी तरह से ओरिजिनल नहीं है। वायरल वीडियो में दिखाया गया कि "बुर्का सिटी" की कहानी एक नवविवाहित व्यक्ति के बारे में है, जो अपनी पत्नी को ढूंढने में लगा है। गलती से उसकी असली पत्नी किसी और महिला से बदल जाती है, जो बुर्का पहने होती है।

Laapataa Ladies

अगर फिल्म की क्लिप को ध्यान से देखें तो इस फिल्म की कहानी और "लापता लेडीज़" के बीच कई सारी समानताएँ नजर आ रही हैं। किरण राव की फिल्म भी गलत पहचान और खोई हुई दुल्हनों की थीम पर आधारित है। जिसको उसको पति खोजने की तलाश में रहता है।

ये भी पढ़ें: आमिर खान की एक्स वाइफ की फिल्म की जबरदस्त चर्चा! जानिये लोगों को कैसी लगी laapata Ladies

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएँ
जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी। एक यूज़र ने लिखा, "बॉलीवुड में कुछ भी ओरिजिनल नहीं होता। सारी फिल्में कहीं न कहीं से कॉपी होती हैं और फिर उन्हें अपने नाम से रिलीज़ कर दिया जाता है।" दूसरे ने कहा, "भारत में प्लेज़रिज़्म (कहानी चोरी) कोई नई बात नहीं है।" वहीं, एक और यूज़र ने लिखा, "मुझे लगा था कि यह फिल्म ओरिजिनल है, लेकिन कम से कम इसमें 'सजनी रे' जैसा खूबसूरत गाना मिला।"

फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट
"लापता लेडीज़" 1 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा रांटा, नितांशी गोयल और रवि किशन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी 2001 के ग्रामीण भारत में सेट है, जहाँ ट्रेन यात्रा के दौरान दो दुल्हनें गलती से आपस में बदल जाती हैं। इसके बाद उनके असली पतियों को अपनी-अपनी दुल्हन की तलाश करनी पड़ती है, जिससे कई दिलचस्प घटनाएँ होती हैं।

फिल्म की उपलब्धियाँ
"लापता लेडीज़" आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है। किरण राव ने "धोबी घाट" के बाद इस फिल्म से निर्देशन में वापसी की। इस फिल्म को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) 2023 में प्रदर्शित किया गया था, जहाँ इसे स्टैंडिंग ओवेशन मिली। कई बॉलीवुड सितारों, जैसे आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और विजय वर्मा ने इस फिल्म की तारीफ की।

ये भी पढ़ें: Laapata Ladies: ऑस्कर में पहुंची किरण राव की 'लापता लेडीज', इस कैटेगरी में हुई सेलेक्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+