Laal Singh Chaddha: आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म का ट्रेलर आईपीएल 2022 के फिनाले में होगा लॉन्च

आमिर खान अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का ट्रेलर लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस फिल्म का ट्रेलर आईपीएल 2022 के समापन के दिन यानी 29 मई को रिलीज किया जाएगा।

मुंबई, 21 मईः आमिर खान कॉमेडी-ड्रामा फिल्म लाल सिंह चड्ढा साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है और दर्शकों को इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। एक्टर आमिर खान जो इंडस्ट्री में अपने यूनिक तरीकों के लिए जाने जाते हैं, वर्तमान में अपनी इस फिल्म को बढ़ावा देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर आमिर खान ने एक और अनूठा विचार सोचा है। वह अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस फिल्म का ट्रेलर, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के समापन के दिन यानी 29 मई को रिलीज किया जाएगा।

laal singh chaddha

लाइव क्रिकेट के बीच होगा ट्रेलर लॉन्च
आपको बता दें कि अगर किसी फिल्म में आमिर खान होते हैं तो उस मूवी के साथ जुड़ी सभी बातें भी भव्य हो जाती हैं, जिन्हें लोगों ने पहले कभी नहीं सुना होता है। ऐसे में आमिर खान की आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर आईपीएल के फिनाले के दिन लॉन्च किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल के उत्साह को भुनाते हुए आमिर खान अभिनीत फिल्म के निर्माताओं ने जानबूझकर फिनाले के दिन फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने का फैसला किया है, जो सिनेमा और क्रिकेट के प्रशंसकों के लिए बहुत ही बड़ी बात साबित हो सकती है। यह मार्केटिंग और विज्ञापन जगत के इतिहास में पहली बार है कि दर्शकों को इस तरह के लाइव क्रिकेट समारोह के दौरान एक प्रमोशनल एसेट लॉन्च देखने को मिलेगा। जानकारी के अनुसार फिल्म का ट्रेलर 29 मई को होने वाले फिनाले मैच के दूसरे स्ट्रैटरजिक टाइम के दौरान स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव स्ट्रीम होगा, जो विज्ञापन और मार्केटिंग की दुनिया में एक नया बेंचमार्क पैदा करेगा। यह पहली होगा कि किसी फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन मंच और लाइव क्रिकेट की बीच भव्य ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा।

11 अगस्त को होगी फिल्म रिलीज
हाल ही में फिल्म लाल सिंह चड्ढा के निर्माताओं ने दो गाने- कहानी और मैं की करां, जारी किए हैं। फिल्म के इन दोनों गानों ने लोगों के दिलों पर अभी से कब्जा कर लिया है। इस फिल्म के डायरेक्टर अद्वैत चंदन हैं. इस फिल्म में मुख्य भूमिका में आमिर खान और करीना कपूर खान नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में नागा चैतन्य और मोना सिंह भी दिखाई देंगे। यह फिल्म 1994 की अमेरिकी फिल्म फॉरेस्ट गंप से प्रेरित है जो खुद विंस्टन ग्रूम के 1986 के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। यह फिल्म 11 अगस्त 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+