Laal Singh Chaddha: आमिर खान ने फैंस को दिया एक और सरप्राइज, सोनू निगम की आवाज ने बनाया दीवाना
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का म्यूजिक वीडियो मेकर्स ने जारी किया है। इस वीडियो में फैंस को करीना और आमिर की कैमिस्ट्री खूब पसंद आ रही है।
मुंबई, 18 जुलाई: आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इंतजार की इस घड़ी के बीच मेकर्स ने फिल्म का एक म्यूजिक वीडियो शेयर किया है। इस गाने को जाने-माने सिंगर सोनू निगम ने अपनी आवाज दी है। आमिर खान के इस गाने का म्यूजिक प्रीतम ने दिया है और अमिताभ भट्टाचार्य ने इसके लीरिक्स लिखे हैं। गाने को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। रिलीज होते ही ये गाना यूट्यूब पर छा गया।

आमिर खान प्रोडक्शन के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ये वीडियो शेयर किया गया है। पेज ने ट्वीट कर लिखा- लाल सिंह चड्ढा के प्यारे और मासूमियत भरे शब्दों को आपसे परिचित करवा रहे हैं। इस गाने को सोनू निगम ने अपनी आवाज दी है।
Introducing you to the loving and innocent world of Laal Singh Chaddha, in the voice of none other than Sonu Nigam :)https://t.co/hjpc7ogS9L #KahaniVideoSong #LaalSinghChaddha #AamirKhan #KareenaKapoorKhan @AKPPL_Official #AdvaitChandan pic.twitter.com/BwuQVLgTMg
— Aamir Khan Productions (@AKPPL_Official) July 18, 2022
इस गाने का नाम 'कहानी' है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो के साथ गाना काफी खूबसूरत और मीनिंगफुल लग रहा है। गाने में आमिर खान की एक्टिंग भी फैंस को खूब भा रही है। वाकई गाने का वीडियो दिल छू लेने वाला है।
बताते चलें कि आमिर खान के इस गाने का म्यूजिक प्रीतम ने दिया है और अमिताभ भट्टाचार्य ने इसके लीरिक्स लिखे हैं। गाने को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। रिलीज होते ही ये गाना यूट्यूब पर छा गया। इतना ही नहीं, गाने में आमिर खान और करीना कपूर खान की कैमिस्ट्री भी फैंस को खूब भा रही है।
आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा जल्द ही रिलीज होने वाली है। आमिर खान प्रोडक्शंस किरण राव और वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ करीना कपूर खान नजर आएंगी। ये फिल्म फॉरेस्ट गंप का ऑफिशियल रीमेक है।
बताते चलें कि इससे पहले फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान साउथ के फेमस निर्देशक एसएस राजामौली, सुपस्टार नागार्जुन और उनके बेटे नागा चैतन्य मौजूद थे। जिन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ की। आमिर खान के साथ की फिल्म प्रीव्यू के दौरान बिताए ये खास पल को खुद चिरंजीवी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हेंडल से शेयर किया था।












Click it and Unblock the Notifications