L2 Empuraan का दमदार टीजर आउट, बॉलीवुड में काम करने को लेकर मोहनलाल ने दिया शॉकिंग बयान
L2 Empuraan: इस समय मलयालम फिल्म 'एल 2: एम्पुरान' सुर्खियों में छाया हुआ है। लोग इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का टीजर गत 26 जनवरी 2025 को कोच्चि में एक शानदार इवेंट में लॉन्च किया गया था।
फिल्म 'एल 2: एम्पुरान' का टीजर आउट
ये फिल्म एक प्लान्ड ट्राईलॉजी मूवी का दूसरा पार्ट है। ये साल 2019 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर मलयालम पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म 'लुसिफर' का सीक्वल है। फिल्म का टीजर बहुत ही शानदार है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म में साउथ के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल, फेमस स्टीफन नेदुम्बली के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिन्हें अब्राहम खुरेशी या लूसिफर के नाम से भी जाना जाता है।

सुपरस्टार मोहनलाल ने कही ऐसी बात
-पृथ्वीराज सुकुमारन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में टोविनो थॉमस, सुकुमारन और मंजू वारियर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। टीजर लॉन्च के बाद सुपरस्टार मोहनलाल ने एक मीट एंड ग्रीट इवेंट में मीडिया से मुलाकात की। इस बातचीत में एक्टर से पूछा गया था कि क्या वह किसी बॉलीवुड फिल्म में एक्टिंग करने की योजना बना रहे हैं।
-इस सवाल के जवाब में मोहनलाल ने कह कि वह मलयालम इंडस्ट्री में काम करने में बहुत व्यस्त हैं। वह अपनी पिछली प्रतिबद्धताओं के कारण भविष्य में खुद को किसी दूसरी इंडस्ट्री में काम करते हुए नहीं देख रहे हैं।
मलयालम सिनेमा को लेकर मोहनलाल का बड़ा बयान
-मोहनलाल ने हाल के दिनों में मलयालम सिनेमा के उछाल के बारे में बात करते हुए कहा- शैलियों में विविधता एक ऐसी चीज है जो पूरे भारत के दर्शकों को पसंद है। यहां के फिल्म निर्माता प्रयोग करना पसंद करते हैं और निर्देशकों के विजन को समझते हुए नई चीजों को आजमाने के लिए उत्सुक रहते हैं।
-वहीं फिल्म के टीजर लॉन्च इवेंट के बाद फिल्मीबीट के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में मूवी के डायरेक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने बताया कि तीसरी बार मोहनलाल को निर्देशित करने पर वह रोमांचित महसूस कर रहे हैं। सुकुमारन ने स्पष्ट रूप से कहा कि मोहनलाल के साथ काम करना सबसे आसान है, जो अपने निर्देशक की बात बहुत धैर्य से सुनते हैं और जरूरत पड़ने पर हमेशा सुधार करने के लिए तैयार रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications