मलाइका संग ब्रेकअप के बाद इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर, वीडियो में मिला बड़ा हिंट
Kusha Kapila and Arjun kapoor: बीते लंबे समय से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में हैं। दोनों को लेकर खबर आ रही है कि कपल अलग हो चुका है। इस बीच अर्जुन का नाम इंडस्ट्री की एक हसीना संग जुड़ रहा है। दोनों के डेटिंग की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है। इस बीच हाल ही में एक्ट्रेस ने इन खबरों को और भी हवा देने का काम किया।
ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि मशहूर इन्फ्लुंसर और एक्ट्रेस कुशा कापिला हैं। जी हां! कुशा का नाम बीते कुछ दिनों से अर्जुन कपूर संग जुड़ रहा है। खबरे हैं कि अर्जुन और कुशा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

दरअसल, हाल ही में कुशा ने एक इंटरव्यू में काफी कुछ कहा। एक्ट्रेस ने फिल्मीज्ञान को दिये एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने इस दौरानअर्जुन कपूर के नाम पर ऐसी स्माइल दी कि दोनों के रिलेशनशिप की खबरों को एक तरह से और भी ज्यादा हवा मिल गई।
कुशा से पूछा गया कि वे अर्जुन कपूर को क्या हैशटैग देंगी तो एक्ट्रेस ने कहा कि वे अर्जुन को हैशटैग कपूर बुलाएंगीं। इसके बाद कुशा स्माइल करने लगीं। बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से अर्जुन औऱ मलाइका के ब्रेकअप की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है।
दोनों ना तो किसी इवेंट में साथ में नजर आते हैं और ना ही एक दूसरे की तस्वीर पर कोई कमेंट या फिर रिएक्शन देते हैं। ऐसे में दोनों के सेपरेशन की खबरें बीते कुछ दिनों से आ रही हैं। हालांकि कपल में से किसी ने भी इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
चर्चा का बाजार गर्म है अर्जुन और मलाइका दोनों ने ही अपने रिश्ते को खत्म कर लिया है और जल्द ही वे अपने तलाक की खबरों का अनाउंसमेंट भी कर लेंगे। हालांकि इस बीच अर्जुन कपूर और कुशा का नाम भी साथ में जुड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications