तलाक की घोषणा के बाद Kusha Kapila हुईं ट्रोल, करण जौहर की बेवफाई पर जताई सहमति, Video Viral
Kusha Kapila Old Interview: फेमस यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर कुशा कपिला अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से तलाक की घोषणा कर फैंस को बड़ा झटका दिया। हालांकि एक्ट्रेस ने अभी तक तलाक की वजह ने नहीं बताई लेकिन सोशल मीडिया पर वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।
कुशा कपिला का पुराना इंटरव्यू वायरल
कुशा कपिला का एक पुराने इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें फिल्म निर्माता करण जौहर के साथ मस्ती करती हुई नजर आईं। इस दौरान कुशा ने करण की सेक्शुएल बेवफाई वाली बात पर सहमति जताई। जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।

करण जौहर ने कुशा को दिया नंबर
वीडियो में करण जौहर कुशा कपिला से कहते हैं कि, 'हमें अपने नंबर एक्सचेंज करने होंगे और याद रखना होगा कि मैं हर समय व्हाट्सएप पर हूं। तो, मुझे मैसेज मत करो बस मुझे व्हाट्सएप करो। अगर तुम्हें जरोवर से कोई भी दिक्कत हो तो तुम मुझे कॉल कर के इस पर चर्चा कर सकती हो। इस पर कुशा उनसे कहती हैं कि, 'मुझे पता है कि वह लोगों का इलाज करते हैं। मैंने यह जानने के लिए करण जौहर के काफी कंटेंट देखे हैं कि वह हर किसी के लिए रिलेशनशिप पर्सन हैं।'
सेक्शुयल बेवफाई पर कुशा ने जताई सहमति
करण जौहर आगे कुशा से मजाक करते हुए कहते हैं कि, मैं किसी को भी रिश्ते की अच्छी सलाह देता हूं। रिश्ते की पहली सलाह मैं कहूंगा ब्रेकअप करलो। याद रखें सेक्शुयल बेवफाई...बेवफाई नहीं है। इस पर कुशा कपिला ने सहमति जताते हुए कहा कि, 'हां मुझे इस बात पर पूरा विश्वास है'। ये पूरी बातचीत हंसी मजाक में हुई थी। लेकिन फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
जोरावर से अलग हुईं कुशा
बता दें कि, कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद कुशा ने जोरावर सिंह अहलूवालिया से शादी की थी। कुशा ने तलाक की कोई वजह नहीं बताई। लेकिन पोस्ट शेयर कर उन्होंने बताया कि दोनों ने इस बारे में कई बार सोचा और इस बारे में फैसला करने में उन्हें काफी परेशानी हुई।












Click it and Unblock the Notifications