अगले हफ्ते शादी के बंधन में बंधेंगी कुंडली भाग्य एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या, जानिए क्या करते हैं श्रद्धा के पति

रील लाइफ में एक बहू और आदर्श पत्नी की भूमिका निभा रहीं कुंडली भाग्य एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं, और वो भी अगले हफ्ते ही।

मुंबई, 12 नवंबर। रील लाइफ में एक बहू और आदर्श पत्नी की भूमिका निभा रहीं कुंडली भाग्य एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं, और वो भी अगले हफ्ते ही। कुंडली भाग्य के सेट पर जल्द ही दो शादियों का जश्न मनाया जाएगा, क्योंकि शो के दो कलाकार रियल लाइफ में शादी करने जा रहे हैं। अब एक का नाम तो आप जान ही चुके जबकि दूसरे का नाम है संजय गगनानी।

अगले हफ्ते दिल्ली में शादी रचाएंगी श्रद्धा आर्या

अगले हफ्ते दिल्ली में शादी रचाएंगी श्रद्धा आर्या

छोटे परदे पर एक आदर्श पत्नी और बहू के किरदार को बखूबी निभा रहीं श्रद्धा अगले हफ्ते दिल्ली में शादी रचाएंगी। वहीं संजय गगनानी अपनी गर्लफ्रेंड से 28 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे।

आखिर श्रद्धा आर्या ने किसे चुना है अपना हमसफर

आखिर श्रद्धा आर्या ने किसे चुना है अपना हमसफर

बता दें कि अमूमन आपने देखो होगा कि अभिनेत्रियां लव मैरिज करती हैं, लेकिन श्रद्धा आर्या अरेंज मैरिज करने का फैसला किया। आपको बता दें कि श्रद्धा आर्या के पति रोहन नेवी में काम करते हैं और दिल्ली में रहते हैं। खबर के मुताबिक इस शादी में दोनों परिवारों के बेहद करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे। बता दें कि श्रद्धा और रोहन की हाल ही में मुलाकात हुई थी और इस मुलाकात के बाद ही दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला किया। दोनों 16 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे।

रिश्तों में धोखे खाने के बाद लिया अरेंज मैरिज का फैसला

रिश्तों में धोखे खाने के बाद लिया अरेंज मैरिज का फैसला

बता दें कि श्रद्धा आर्या ने अरेंज मैरिज करने का फैसला यूं ही नहीं लिया। दरअसल श्रद्धा ने भी कभी प्यार किया था और किसी के सपने देखे थे, लेकिन श्रद्धा का प्यार परवान नहीं चढ़ सका। उन्हें मोहब्बत में एक के बाद एक कई धोखे मिले, जिसके बाद श्रद्धा ने अरेंज मैरिज करने का फैसला चुना।

इस रियलिटी शो से मिली थी पहचान

इस रियलिटी शो से मिली थी पहचान

आज श्रद्धा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हर सीरियल में श्रद्धा मुख्य किरदार निभाती हैं और अपने अभिनय से सीरियल में जान फूंक देती हैं। उनका कुंडली भाग्य सीरियल भी अच्छी खासी टीआरपी बटोर रहा है। श्रद्धा को इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज रियलिटी शो जीतने के बाद पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ निशब्द में काम किया। मै लक्ष्मी तेरे आंगन, तुम्हारी पाखी, ड्रीम गर्ल जैसे टीवी शोज में मुख्य किरदार निभाया और अब कुंडली भाग्य में धीरज धूपर के साथ वह खूब वाहवाही बटोर रही हैं।

2015 में हो चुकी थी सगाई, आलम मक्कर से हुआ था प्यार

2015 में हो चुकी थी सगाई, आलम मक्कर से हुआ था प्यार

अगर उनके निजी जीवन की बात करें तो साल 2015 में उन्होंने एक एनआरआई से सगाई की थी, लेकिन ये सगाई शादी में नहीं बदल सकी और दोनों अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने अपने ब्यॉयफ्रेंड आलम मक्कर के साथ नच बलिए सीजन 9 में भाग लिया, हालांकि जल्द ही दोनों अलग हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+