'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस की एक्सीडेंट में हुई मौत? जानें श्रीति झा को लेकर वायरल हो रही खबरों का सच

Sriti Jha accident news: टेलीविजन अभिनेत्री श्रीति झा को लेकर खबरें सामने आईं कि उनका एक्सीडेंट हो गया है और वे चल बसीं। आइये जानते हैं क्या है इन सभी खबरों का सच।

kumkum bhagya actress Sriti Jha

Kumkum bhagya actress Sriti Jha: बीते दिनों सोशल मीडिया पर खबरें चल रही थीं कि कुमकुम भाग्य फेम श्रीति झा का एक्सीडेंट हो गया है। सोशल मीडिया पर ये खबरें सामने आने के बाद फैंस को झटका लगा। कोई एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि देने लगा, तो किसी को तो इस खबर पर यकीन ही नहीं हो पा रहा था।

शॉक हुए एक्ट्रेस के फैंस
एक्ट्रेस के फैंस भी इस बात से सदमे में थे कि ऐसे कैसे अचानक एक्ट्रेस के साथ इतनी हबड़ी अनहोनी हो गई। ऐसे में कई लोग इस खबर की सच्चाई जानने की कोशिश करने लगे। इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं श्रीति झा के एक्सीडेंट की वायरल स्टोरी का सच।

कुमकुम भाग्य से बनाई पहचान
श्रीति झा ने लोकप्रिय टेलीविजन शो जैसे कुमकुम भाग्य, दिल से दी दुआ और सौभाग्यवती भव में काम कर चुकी हैं। हाल ही में खबर फैली कि एक्ट्रेस का निधन हो गया है। हम सभी लोग जानते हैं कि सोशल मीडिया एक पावरफुल हथियार है, जिसने हमारे बात करने के तरीके और जानकारी पहुंचाने के तरीके में क्रांति ला दी है।

खबर सच या फेक?
लेकिन कई बार सोशल मीडिया का उपयोग फेक और गलत जानकारी फैलाने के लिए भी किया जाता है। ऐसे में हर किसी के लिए ये बहुत जरूरी है कि किसी भी जानकारी पर भरोसा करने से पहले तथ्यों की जांच जरूर कर ले। किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले भी उसकी सत्यता की पुष्टि जरूर कर लें।

तेजी से फैलती हैं फेक खबरें
सोशल मीडिया पर झूठी खबरें और अफवाहें बड़ी तेजी से फैलती हैं। ऐसी ही खबरें एक्ट्रेस के बारे में भी फैलीं। अब श्रीति ने खुद सोशल मीडिया के जरिये फैलाई जा रही इन सभी खबरों का खंडन किया और बताया कि वो जिंदा हैं और स्वस्थ हैं। श्रीति के मामले से सोशल मीडिया पर लोगों को सबक सीखना चाहिए कि कितनी जल्दी फर्जी खबरें फैलाई जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+