शादी की सालगिरह पर बेहद रोमांटिक हुए कुमार विश्वास, पत्नी के लिए गाया- तुझको मालूम नहीं....देखें वीडियो
शादी की सालगिरह पर बेहद रोमांटिक हुए कुमार विश्वास, पत्नी के लिए गाया- तुझको मालूम नहीं....देखें वीडियो
नई दिल्ली, 24 दिसंबर। कवि कुमार विश्वास सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। अपने कवि जीवन से जुड़े अनुभव और स्टेज शो के वीडियो के अलावा वो आए दिन समसामायिक विषयों पर अपनी प्रतिक्रिया शेयर करते रहते हैं। कोई दीवाना कहता है" कविता ने तो उन्हें शोहरत की ऊंचाइयों तक पहुंचाया। जिसके बाद से कुमार विश्वास लाखों कविता प्रेमियों के दिलों पर राज करते हैं। शुक्रवार को अपनी शादी की सालगिरह पर कुमार विश्वास काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आए और इस अवसर पर पत्नी मंजू शर्मा के लिए ऐसी प्यारी और भावुक कविता सुनाई कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कुमार विश्वास ने लिखा ये ट्वीट
कुमार विश्वास ने अपनी पत्नी के साथ ट्वीटर पर अपनी एक खूबसूरत फोटो शेयर करते हुए लोगों को शादी की सालगिरह पर बधाई देने के लिए धन्यवाद देने के लिए आभार प्रकट करते हुए बहुत प्यार संदेश लिखा। जिसमें कवि ने लिखा- प्रेमिल जीवन-पथ पर एक और कदम पूरा करने के अवसर पर मिलीं आप सबकी स्नेहिल शुभकामनाओं से आश्वस्त हम दोनों की ओर से हार्दिक आभार ❤️।

कुमार विश्वास ने पत्नी को अंगूठी पहनाते ही चूम लिया हाथ
वहीं सोशल मीडिया पर कुमार विश्वास की शादी की सालगिरह का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक वीडियो में दोनों इस खास दिन पर सभी लोगों के बीच एक दूसरे को जयमाल पहनाने के साथ अंगूठी पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दिख रहा है कि कुमार विश्वास ने अपनी पत्नी को उंगली में अंगूठी पहनाते हुए उनके हाथों को चूम लिया। जिसके बाद उनकी पत्नी शर्म से लाल हो गईं।

विश्वास ने सुनाई ये कविता, खुशी से झलक आईं पत्नी की आंखे
कुमार विश्वास के एक प्रशंसक ने उनकी शादी की सालगिरह के आयोजन का वीडियो शेयर किया है जिसमें कुमार विश्वास अपनी पत्नी के लिए तुझको मालू है नहीं तू कितनी मासूम है.....बहुत ही प्यार और भाव में डूबी हुई कविता अपनी पत्नी को सुनाते हुए नजर आ रहे हैं। जिसे सुनकर उनकी पत्नी ही नहीं वहां खड़े लोगों की आंखों में खुशी के आंसू झलक आए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कुमार विश्वास के फैंस ने दंपत्ति को अपने-अपने अंदाज में शुभकामनाएं दीं।
यहां देखें कुमार विश्वास और उनकी पत्नी का वीडियो
एक तुम्हारा होना क्या से क्या कर देता है,
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) December 23, 2017
बेज़ुबान छत-दीवारों को घर कर देता है.
Happy Anniversary to my love,friend,adviser,brand manager,dress designer, mother of my dolls,Favrt Bahu of my Maa-Papa n above all My wife Manju Sharma.Thnkx for your presence in my existence❤️🎁🌹 pic.twitter.com/eU43GrBTHk
2017 में भी कुमार विश्वास ने एनवर्सरी पर लिखी थी ये रोमांटिक बात
बता दें 2017 में भी कुमार विश्वास ने अपनी एनर्वसरी पर अपनी पत्नी मंजू के लिए एक बहुत ही प्यारी पोस्ट लिखी थी- उन्होंने पत्नी के साथ एक फोटो ट्वीट करते हुए शेर भी लिखा था - एक तुम्हारा होना क्या से क्या कर देता है, बेजुबान छत-दीवारों को घर कर देता है। मेरी मोहब्ब्त, दोस्त, सलाहकार, ब्रैंड मैनेजर, ड्रेस डिजाइनर, बेटियों की मां, माता-पिता की पसंदीदा बहु और सबसे ऊपर मेरी पत्नी मंजू शर्मा को एनिवर्सरी की मुबारकबाद।












Click it and Unblock the Notifications