Kumar Sanu की Ex वाइफ रीता भट्टाचार्य का शॉकिंग खुलासा, मानहानि केस में बड़ा ट्विस्ट, पैसों का हुआ भंडाफोड़
Kumar Sanu Case: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू और उनकी पूर्व पत्नी रीता भट्टाचार्य के बीच पुराना पारिवारिक विवाद अब कानूनी जंग में तब्दील हो चुका है। जहां कुमार सानू ने बॉम्बे हाईकोर्ट में मानहानि का केस दर्ज कर 30 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है, वहीं रीता का दावा है कि नोटिस में 30 लाख नहीं बल्कि 50 करोड़ रुपये की मांग की गई है।
मानहानि केस में बड़ा ट्विस्ट
कुमार सानू की एक्स वाइफ रीता भट्टाचार्य ने इस पूरे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि उन्हें जो कानूनी नोटिस मिला है, उसमें बताई गई रकम मीडिया में सामने आई जानकारी से कहीं ज्यादा है।

'मुझसे 50 करोड़ रुपये मांगे गए हैं'
ईटाइम्स से बातचीत में रीता भट्टाचार्य ने कहा है- मुझसे 50 करोड़ रुपये मांगे गए हैं। मुझे समझ नहीं आता है कि कुमार सानू कैसे सोच सकते हैं कि मेरे पास इतनी बड़ी रकम होगी। ये बेहद दुखद और चौंकाने वाला है। रीता भट्टाचार्य ने इसे अपने और अपने तीन बेटों के सम्मान पर हमला बताया है।
कुनिका सदानंद के बयान से भड़का था विवाद
ये पूरा मामला तब गरमाया जब बिग बॉस 19 में नजर आईं एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने एक इंटरव्यू में अपने अतीत के रिश्ते का जिक्र किया था और इशारों-इशारों में एक शादीशुदा सिंगर की ओर संकेत किया था। इसके बाद रीता भट्टाचार्य ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी थी जबकि उनके बेटे जान कुमार सानू ने भी कुनिका के बयानों की आलोचना की थी।
कुमार सानू की एक्स वाइफ ने कही ऐसी बात
-रीता भट्टाचार्य का सवाल है- अगर बयान किसी और ने दिए हैं तो कार्रवाई सिर्फ मेरे खिलाफ क्यों? रीता ने दावा किया है कि पिछले कई सालों से उनका और उनके बच्चों का कुमार सानू से कोई संपर्क नहीं है।
-रीता भट्टाचार्य ने बताया है- कुमार सानू ने हमारे नंबर ब्लॉक कर रखे हैं। न मैं और न ही मेरे बच्चे उनसे कभी बात कर पाए। मैंने कई बार कोशिश की थी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
बेटे की शादी के दौरान बढ़ा था तनाव
रीता भट्टाचार्य ने बताया कि ये केस ऐसे वक्त में सामने आया था जब उनके बेटे की शादी होने वाली थी। ससुराल पक्ष के लोग तरह तरह के सवाल पूछ रहे थे। मैंने कुार सानू के सेक्रेटरी से कई बार अनुरोध किया कि ये मामला रोक दिया जाए। मेरे पास सारे मैसेजेस और रिकॉर्डिंग मौजूद हैं।
31 साल बाद रीता और कुमार सानू की कोर्ट में होगी मुलाकात
रीता भट्टाचार्य भावुक अंदाज में कहती हैं- ये लड़ाई मेरे लिए मानसिक रूप से बेहद कठिन है। पहली बार जब उन्होंने मुझे कोर्ट में घसीटा था, तब मैं प्रेग्नेंट थी। अब 63 साल की उम्र में फिर उसी दौर से गुजरना पड़ रहा है। 31 साल बाद मैं फिर कुमार सानू से अदालत में मिलूंगी।
'मेरे बच्चों ने कुछ गलत नहीं किया'
रीता भट्टाचार्य ने अपने बेटों का बचाव करते हुए कहा- वह अब बच्चे नहीं बल्कि जिम्मेदार वयस्क हैं। मेरा बड़ा बेटा 37, दूसरा 34 और जान 31 साल का है। सवालों का जवाब देना कोई अपराध नहीं है।
कोर्ट में कुमार सानू से क्या कहेंगी रीता?
रीता भट्टाचार्य ने कहा कि अगर अदालत में उनका कुमार सानू से आमना-सामना हुआ तो वह हाथ जोड़कर एक ही बात कहेंगी- कम से कम एक अच्छे इंसान और पिता बनने की कोशिश करें। अगर प्यार नहीं कर सकते, तो परेशान करना बंद कर दें।
2001 कुमार सानू और रीता का हुआ था तलाक
-जानकारी के अनुसार कुमार सानू और रीता भट्टाचार्य का तलाक साल 2001 में हो गया था। याचिका के अनुसार मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में हुए समझौते में दोनों ने भविष्य में एक-दूसरे पर आरोप न लगाने की सहमति दी थी। हालिया केस में आरोप लगाया गया है कि सितंबर 2025 में दिए गए एक वायरल इंटरव्यू में रीता भट्टाचार्य ने उस समझौते का उल्लंघन किया।
-आपको बता दें कि इस मानहानि मामले की सुनवाई गत 17 दिसंबर 2025 को बॉम्बे हाईकोर्ट में हुई थी। केस की पैरवी बिग बॉस फेम वकील सना रईस खान कर रही हैं। याचिका में न सिर्फ मुआवजे की मांग की गई है बल्कि रीता के इंटरव्यू को सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटाने की भी अपील की गई है।












Click it and Unblock the Notifications