कुमार सानू की एक्‍स वाइफ रीटा भट्टाचार्य ने किए हैरान करने वाले खुलासे, जिन्हें सुन रह जाएंगे दंग

Kumar Sanu: सिंगर कुमार सानू खूब विवादों में रहे हैं। हाल ही में बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने पहले उनके साथ अफेयर का खुलासा किया था। लेकिन अब सिंगर की पूर्व पत्नी रीटा भट्टाचार्य ने अपने तलाक के सालों बाद कुमार सानू के जीवन के कई राज खोले हैं।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रीटा ने कुमार सानू के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स पर खुलकर बात की। इतना ही नहीं रीटा ने कुमार सानू के परिवार पर भी कई आरोप लगाए हैं। साथ ही उनका कहाना है कि प्रेग्नेंसी दौरान उन्हें खूब प्रताणित किया गया था।

Kumar Sanu

'फिल्मी विंडो' को दिए इंटरव्यू में रीटा भट्टाचार्य ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स पर कहा, "जो गुल कुमार सानू ने खिलाए हैं, वो दुनिया को नहीं मालूम थे। यह तो एक सामने आया है अभी (कुनिका सदानंद)। अब धीरे-धीरे उनके सारी चीजें खुलती जाएंगी। जो आज अफेयर बाहर आया है, मेरे नाक के नीचे भी वही अफेयर चल रहा था। बस पता नहीं चला किसी को।"

रीटा कुमार सानू के परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा, "ये लोग इतने बदतमीज हैं कि इन्हें अपने खून की इज्जत नहीं है। अगर होती तो उनके पापा बुढ़ापे में जाकर शादी नहीं करते। न ऐसे सबके सामने घूमते, वो उनकी मां के सामने तैयार होकर रोज नई दुल्हन से मिलने के लिए जाते थे।"

रीटा ने आगे बताया, "उनके सब उनके ही घर का सिस्टम था। कुमार सानू की एक शादीशुदा बहन है जो करीब 45 साल की होगी। उसके तीन बच्चे हैं, बेटे की शादी मैंने कराई थी। इस शादी से उनको एक पोता भी हुआ। लेकिन एक दिन अचानाक वो औरत तीनों बच्चों को छोड़कर अपने बॉयफ्रेंड को लेकर मेरे घर आ गई थी। ये मेरी ननद कुमार सानू के साथ सोती थी, जागती थी, खाती थी और दोनों साथ में रंगरलिया करते थे।"

अपनी प्रेग्नेंसी को याद करते हुए रीटा ने बताया, "जब मैं प्रेग्नेंट थी तो कभी-कभी उल्टी आती थी। इस वजह से भूखा रखते थे। मुझे ये लोग खाने को नहीं देते थे। प्रेग्नेंसी के दिनों में ये मेरा खाना भी वो कंट्रोल करते थे। एक बार वो लोग बाहर घूमने चले गए थे, तो मेरा किचन का लॉक करके गए थे।" हालांकि अभी तक इस पूरे मामले में कुमार सानू की तरफ से कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+