'कुछ कुछ होता है' कि स्क्रीनिंग में शाहरुख खान ने संभाली रानी मुखर्जी की साड़ी, फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

Kuch Kuch Hota Hai 25 Years: 16 अक्टूबर को करण जौहर की फिल्म कुछ कुछ होता है को पूरे 25 साल हो गए। क्योंकि आज भी यह फिल्म फैंस के दिलों में बसी है ऐसे में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई और पूरी टीम ने फैंस को सरप्राइज दिया। इस इवेंट में शाहरुख खान और रानी मुखर्जी शामिल हुए लेकिन काजोल अपने बिजी शेड्यूल की वजह से शामिल नहीं हो सकीं।

इस बीच इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि करण जौहर, रानी मुखर्जी और शाहरुख खान मुंबई के थिएटर में अचानक एकसाथ पहुंचे। इस वीडियो में शाहरुख खान अपनी को-स्टार रानी मुखर्जी का पल्लू संभालते हुए नजर आए। इसके बाद स्टेज पर जैसे ही रानी पहुंची तो शाहरुख खान ने बड़े ही नजाकत से जमीन पर छोड़ दिया।

Shah Rukh Khan

शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वहीं रानी मुखर्जी के लुक की बात करें तो, उन्होंने सिंपल व्हाइट कलर की साड़ी ग्लिटरिंग ब्लैक ब्लाउज से पेयर किया है। इसके साथ ही वह खुले बालों में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं शाहरुख खान ने ब्लैक कलर जैकेट के साथ मैचिंग शर्ट और जींस कैरी की हुई थी।

शाहरुख खान की इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, यही वजह है कि इन्हें हम किंग कहते हैं। वहीं कुछ फैंस ने शाहरुख खान की तुलना रणबीर कपूर से की और एक्टर को जेंटलमेन बताया। हालांकि कुछ फैंस ने अपनी फेवरेट अंजलि यानी की काजोल को मिस किया। फिलहाल एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वहीं फिल्म कुछ कुछ होता है कि बात करें तो, करण जौहर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है। फिल्म में अमन के किरदार में नजर आए सलमान खान का स्पेशल कैमियो था। शाहरुख खान जो कि राहुल होता है वह टीना मल्होत्रा यानि रानी मुखर्जी से प्यार करता है। तो वहीं काजोल यानि अंजलि राहुल को पसंद करती है। इस फिल्म की कहानी लव ट्राएंगल पर बेस्ड है। आज भी फैंस इसे बार-बार देखना पसंद करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+