'उनसे मेरी जमती नहीं' मामी सुनीता आहूजा के बयान पर बोले कृष्णा अभिषेक, कहा-'उनका मुझसे नाराज होना...'
Krushna Abhishek On Sunita Ahuja: मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक का उनके मामा गोविंदा संग झगड़ा किसी से छुपा नहीं है। लेकिन एक बार फिर ये झगड़ा चर्चा में आ गया। हाल ही में कृष्णा की मामी सुनीता आहूजा ने साफ कहा कि उनकी कृष्णा और उनकी कश्मीरा से नहीं जमती।
सुनीता आहूजा ने एक पॉडकास्ट के दौरान कहा था कि अगर वह किसी से नाराज हो जाती हैं तो फिर चाहे कुछ भी हो जाए उसे कभी माफ नहीं करती। उनके इस बयान से साफ जाहिर हो रहा है कि वह अब भी कृष्णा और कश्मीरा से नाराज हैं। मामी के इस बयान पर अब कृष्णा ने अपना रिएक्शन दिया है।

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान कृष्णा अभिषेक ने कहा कि, "मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं। मामी ने मुझे हमेशा अपने बच्चे की तरह प्यार किया और मेरे लिए बहुत कुछ किया। उन्हें मुझ पर गुस्सा होने का पूरा अधिकार है। मैं जानता हूं कि वह गुस्से में सब कुछ कहती है, लेकिन यह और कुछ नहीं है। मैं उनका मना लूंगा क्योंकि वह मेरी मामी हैं।"
सुनीता ने हाल ही में टाइमआउट विद अंकित पॉडकास्ट पर कहा था कि उनके कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो का हिस्सा नहीं बनने का कारण कृष्णा और उनकी पत्नी हैं। सुनीता ने कहा कि, "देखिए, मैं आपको एक बात बताऊंगी, मैं झूठ नहीं बोलूंगी, कृष्णा-कश्मीरा से मेरा नहीं जमता है...तो शो करती मैं, अगर वो लोग नहीं होते।'
उन्होंने आगे कहा, "लेकिन कृष्णा कपिल के साथ हैं, वरना मुझे यह शो करना अच्छा लगता। मेरे जीवन का सिद्धांत है कि मैं अगर एक बार किसी को छोड़ दूं ना, फिर अगर भगवान भी मेरे पास आएगा तो मैं उस इंसान को माफ नहीं कर सकती। अगर यह मेरी गलती नहीं है और लोग गलत व्यवहार करते हैं, तो फिर मैं उसकी शक्ल भी नहीं देखूंगी।" सुनीता के इस बयान के बाद ये साफ हो गया है कि वह कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा से वापस मनमुटाव खत्म करने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications