Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गोविंदा को ट्रोल करने पर कृष्णा ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- वह हमेशा हीरो नंबर 1 रहेंगे

मुंबई। बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 कहे जाने वाले गोविंदा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में गोविंदा का एक म्यूजिक एल्बम रिलीज हुआ, जिसको लेकर उनके फैंस ने उन्हें खूब ट्रोल किया। लेकिन अब गोविंदा के सपोर्ट में उनके भांजे व कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक सामने आ गए हैं। बता दें कि काफी समय में गोविंदा और कृष्णा के परिवार में काफी तनाव देखने को मिल रहा है लेकिन अब जैसे ही गोविंदा मुश्किल में फंसे हैं तो कृष्णा अभिषेक अपने मामा का बचाव करने आगे आ गए।

कृष्णा ने मामा गोविंदा का किया बचाव

कृष्णा ने मामा गोविंदा का किया बचाव

कृष्णा अभिषेक ने अपने मामा गोविंदा के नए गाने पर प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान उन्होंने महज दो शब्द कहे हैं लेकिन उनके इन दो शब्दों से उन्होंने लोगों की बोलती बंद कर दी। कृष्णा अभिषेक ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, गोविंदा हमेशा उनके लिए हीरो नं 1 ही रहेंगे।

यूजर्स को नहीं आया पसंद

यूजर्स को नहीं आया पसंद

गोविंदा ने ये गाना अपने यू-ट्यूब चैनल गोविंगा रॉयल्स पर रिलीज किया है। अभिनेता का ये गाना फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया है क्योंकि इस गाने में गोविंदा अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं और यूजर्स को उनका ये अंदाज बिल्कुल पंसद नहीं आया है।

गोविंदा ने कमेंट सेक्शन किया बंद

गोविंदा ने कमेंट सेक्शन किया बंद

कई लोगों ने कहा कि वह इतने बड़े स्टार हैं तो इज्जत से रिटायर क्यों नहीं हो जाते। इसके अलावा एक यूजर ने कहा कि इन सबका दौर जा चुका है। सर हम 90 में नहीं 2022 में जी रहे हैं। जाग जाइए। गोविंदा के गाने पर इस तरह के कमेंट लगातार आ रहे हैं, जिसके चलते अभिनेता को अपने कमेंट सेक्शन तक बंद करने पड़े।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+