क्या कपिल शर्मा और कृष्णा अभिषेक के बीच आई तकरार? शो के अगले सीजन को लेकर 'सपना' ने तोड़ी चुप्पी
'द कपिल शर्मा शो' को लेकर पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि कृष्णा और कपिल शर्मा के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अब खुद कृष्णा ने इन सभी खबरों को लेकर प्रतिक्रिया दी है।
मुंबई, 1 सितंबर: 'द कपिल शर्मा शो' को लेकर फैंस की एक्साइटमेंड हर वक्त ही बढ़ी हुई होती है। शो के कैरेक्टर्स भी फैंस की जान हैं। बीते दिनों से 'सपना' के कैरेक्टर से शो में खास पहचान बनाने वाले कृष्णा अभिषेक को लेकर खबरें चल रही थीं कि उनके और कपिल शर्मा के बीच खटास चल रही है, जिसके चलते वे शो छोड़ सकते हैं। ऐसे में फैंस भी काफी परेशान दिख रहे थे, कि उनकी चहेती 'सपना' अब शो में नहीं दिखाई देगी। हालांकि, आखिरकार इन सभी खबरों पर अब खुद सपना यानी कृष्णा अभिषेक ने चुप्पी तोड़ी है। कृष्णा ने फैंस को साफ कर दिया है कि आखिरकार शो को लेकर चल क्या रहा है।

'सपना' ने दिलाई खास पहचान
कृष्णा अभिषेक ने कपिल शर्मा शो में 'सपना' का किरदार निभाकर एक खास पहचान बनाई है। ऐसे में शो में सपना की एंट्री से अलग ही समा बंध जाता है। दर्शकों के चहते कपिल शर्मा शो के एक और सीजन के साथ वापसी करने वाले हैं। लेकिन इस सीजन में भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक नहीं दिखाई देंगे। ऐसे में कृष्णा और कपिल के बीच अनबन की खबरें सुर्खियों में थी।
कृष्णा ने तोड़ी चुप्पी
अब आखिरकार खुद कृष्णा अभिषेक ने इन सभी खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कृष्णा ने कहा कि कपिल शर्मा उनका शो है। पैपराजी संग बातचीत में कॉमेडियन ने कहा कि 'कपिल और मैं आज रात एक साथ ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं। पता नहीं क्या है। हमारे बीच कोई समस्या नहीं है। हम दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। वो मेरा भी शो है.. मैं फिर वापस आऊंगा।'

नए अवतार में आएगा शो
बताते चलें कि इससे पहले अगस्त में कृष्णा अभिषेक ने कहा कि वे उनके और मेकर्स के बीच समझौते के चलते शो के अपकमिंग सीजन का हिस्सा नहीं होंगे। पिंकविला के करीबी सूत्र ने जानकारी दी कि 'द कपिल शर्मा शो' का नया सीजन बिल्कुल ही नए अवतार में नजर आएगा। मेकर्स इसमें कुछ बदलाव करेंगे।

2018 से है शो से जुड़ाव
कृष्णा अभिषेक साल 2018 से इस शो से जुड़े हुए हैं। सपना ब्यूटी पार्लर की मालकिन बनकर कृष्णा फैंस को खूब हंसाते हैं। इसके साथ ही वे दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की भी शानदार मिमिक्री करते हैं। जब एक्टर से अगले सीजन के लिए संपर्क किया गया तो कृष्णा ने कहा अभी नहीं।

इस दिन आएगा शो
बताते चलें कि कपिल शर्मा का शो इस बार एक अलग ही अंदाज में फिर वापसी कर रहा है। 10 सितंबर से ये शो दर्शकों के सामने होगा। शनिवार और रविवार को दर्शक इस शो का आनंद उठा पाएंगे। इसमें कई नए कलाकार शामिल होंगे। हालांकि, कृष्णा अपकमिंग सीजन का हिस्सा नहीं होंगे।












Click it and Unblock the Notifications