KRK ने रणबीर-आलिया की बेटी को लेकर किया ऐसा ट्वीट, लिखा- 7 महीने में ही ये दोनों....

मशहूर एक्टर और फिल्म क्रिटिक्स कमाल आर खान ने भी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बच्ची के जन्म पर बधाई दी है, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने एक ऐसी बात भी कही है जिसे सुनने के बात लोग केआरके से नाराज हो गए हैं।

KRK On Ranbir-Alia Baby: हाल ही में एक प्यारी सी बेटी के पैरेंट्स बनें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिलहाल बहुत ही खुश हैं। पूरे कपूर खानदान में इस समय जश्न का माहौल है। दादी नीतू कपूर ने भी पैपराजी के सामने अपनी खुशी जाहिर की है। सभी लोग घर में नन्ही परी के जन्म से काफी खुश नजर आ रहे हैं। रणबीर और आलिया को पैरेंट्स बनने के लिए हर कोई बधाइयां दे रहा है। सोशल मीडिया पर हर तरफ से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंन ने भी अनोखा वीडियो बनाकर मौसी बनने की खुशी जाहिर की है। इसी बीच मशहूर एक्टर और फिल्म क्रिटिक्स कमाल आर खान ने भी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बच्ची के जन्म पर बधाई दी है, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने एक ऐसी बात भी कही है जिसे सुनने के बात लोग केआरके से नाराज हो गए हैं। लोग ट्विटर पर केआरके को जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं।

केआरके ने ऐसे दी आलिया-रणबीर को बधाई

केआरके ने ऐसे दी आलिया-रणबीर को बधाई

आलिया भट्ट के मां बनने की खबर जैसे ही सोशल मीडिया के जरिए लोगों को पता चली, सभी लोग उन्हें बधाइयां देने लगे। कई सेलेब्स तो आलिया और उनकी न्यूबॉर्न बेबी से मिलने के लिए अस्पताल भी पहुंचे थे। इंडस्ट्री के बहुत सारे लोगों ने सोशल मीडिया पर भी उन्हें बधाई दी है। इनमें से एक केआरके भी हैं, जिन्होंने आलिया और रणबीर को बधाई देते हुए कुछ ऐसा लिख दिया जिससे लोग भड़क गए हैं।

केआरके के ट्वीट से भड़क गए हैं लोग

केआरके के ट्वीट से भड़क गए हैं लोग

दरअसल केआरके ने अपने ट्वीट में 7 महीने में ही आलिया के मां बनने को लेकर बहुत बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। कमाल आर खान ने अपने ट्वीट में लिखा है- रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को 7 महीने में ही एक प्यारी सी बिटिया के प्राउड पैरंट्स बनने पर बधाई। आपको बता दें कि आलिया और रणबीर के फैंस को केआरके का ये ट्वीट बिल्कुल पसंद नहीं आया है। लोगों को ये काफी अपमानजनक लगा है।

लोगों ने कहा- बेशर्म है तू

लोगों ने कहा- बेशर्म है तू

ऐसे में लोग केआरके से काफी नाराज हो गए हैं। लोग गुस्से में नजर आ रहे हैं। कई लोगों ने केआरके के इस ट्वीट पर जमकर कमेंट्स किए हैं। एक सोशल मीडिया यजर ने केआरके के इस ट्वीट की निंदा करते हुए लिखा है- बेशर्म है तू। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- बधाई जरूर दो लेकिन बच्चा 7 महीने में हो या 9 महीने में, तुम्हें इससे कोई मतलब नहीं होना चाहिए। एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- तेरी क्यों जल रही है? कम से कम उन्होंने केवल इमेज के लिए बच्चे को अबॉर्ट नहीं किया और कई बार ऐसा होता है कि दो में से एक पैरेंट्स प्रेग्नेंसी का सुनकर अपनी इमेज बचाने के लिए दूसरे को छोड़ देता है, कम से कम उन्होंने इसे एक्सेप्ट किया और शादी कर ली।

केआरके ने बाद में दी सफाई

केआरके ने बाद में दी सफाई

लोगों को बरसते देख बाद में केआरके ने अपने बचाव में एक सेफ ट्वीट भी कर दिया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा- मुझे समझ नहीं आ रहा है कि कुछ इडियट्स क्यों यहां लेक्चर दे रहे हैं। यहां लाखों ऐसे बच्चों का जन्म होता है जो प्रीमैच्योर होते हैं। ये बिल्कुल नॉर्मल है। हालांकि इसके बाद भी आलिया और रणबीर के फैंस केआरके से खासे नाराज हैं।

लिव इन में रहते थे रणबीर-आलिया

लिव इन में रहते थे रणबीर-आलिया

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को बड़े ही सिंपल तरीके से शादी कर ली थी। शादी करने से पहले करीब पांच साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के समय से ही दोनों प्यार में थे। कोरोना महामारी के समय दोनों काफी समय तक लिव इन में भी रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+