JugJugg Jeeyo: वरुण-कियारा की फिल्म का होगा बुरा हाल? नहीं निकाल सकेगी बजट!

अभिनेता व क्रिटिक केआरके ने फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की कमाई को लेकर प्रीडिक्ट किया है। केआरके ने फिल्म को लेकर एक सर्वे किया, जिसके बाद उन्होंने सर्वे के रिजल्ट भी फैंस के साथ शेयर किए हैं।

मुंबई, 20 जून: अभिनेता अनिल कपूर, वरुण धवन, कियारा आडवाणी और नीतू कपूर की फिल्म 'जुग जुग जियो' इस शुक्रवार बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। सितारे इस फिल्म के प्रमोशन में जोरों-शोरों से जुटे हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर कई ट्रेंड्स देखने को मिल रहे हैं। इस बीच अभिनेता व क्रिटिक कमाल आर खान यानी केआरके ने फिल्म की कमाई को लेकर प्रीडिक्ट किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए एक सर्वे किया है, जिसके बाद इसका रिजल्ट भी फैंस के साथ शेयर किया है। केआरके का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

केआरके ने किया ट्वीट

दरअसल केआरके ने फिल्म जुग-जुग जियो को लेकर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म की कमाई को लेकर प्रीडिक्ट किया है। अपने ट्वीट में केआरके ने लिखा है कि आज पंजाबी फिल्म जुग जुग जियो की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और ये इतनी बुरी है कि फिल्म शायद ओपनिंग डे में 2-3 करोड़ की कमाई करेगी। केआरके का ये ट्वीट सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

केआरके ने किया सर्वे

फिल्म जुग जुग जियो को लेकर केआरके ने एक सर्वे ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि लास्ट सर्वे- क्या आप नेपोटिज्म किंग करण जौहर और ओवर एक्टिंग सम्राट वरुण धवन की फिल्म थिएटर में देखेंगे? ऑप्शन देते हुए केआरके ने लिखा- सिर्फ ओटीटी पर, सिर्फ टेलीग्राम पर, हां- अगर टिकट फ्री हुए तो और कहीं नहीं। इसके बाद सर्वे का रिजल्ट देते हुए केआरके ने लिखा था- वोटिंग के मुताबिक- 54 प्रतिशत लोग जुग जुगग जियो को टीवी या ओटीटी तक पर भी नहीं देखना चाहते हैं। मुझे लगता है कि जनता करण जौहर को माफ नहीं करना चाहती और न ही नेपो किड्स को देखना चाहते हैं। मतलब ये कि फिल्म पहले दिन 3-4 करोड़ कमाई करेगी और लाइफटाइम बिजनेस 20-25 करोड़ रुपये रहेगा।

फिल्म के प्रमोशन में जुटे स्टार्स

बताते चलें कि वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म् जुग जुग जियो रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के प्रमोशन के लिए स्टार्स देश के अलग-अलग हिस्सों में जा रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी फिल्म के गानों पर तरह-तरह के ट्रेंड वायरल हो रहे हैं। इस बीच केकेआर ने फिल्म की कमाई को लेकर जो प्रीडिक्ट किया है, उसके बाद देखना ये होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा पाती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+