'आमिर खान ने साबित किया वो सच्चा देशभक्त, भाई ने बीवी छोड़ी ,देश नहीं'
मुंबई, 23 मार्च: बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहे जाने वाले सुपरस्टार आमिर खान और उनकी अपकमिंग मूवी 'लाल सिंह चड्ढा' चर्चा में है। इसे पहले हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर आमिर खान ने कहा था कि, हर हिंदुस्तानी को ये फिल्म देखनी चाहिए। आमिर खान के इस बयान पर अब अभिनेता व क्रिटिक कमाल राशिद खान यानि केआरके ने तंज कसा है। केआरके ने आमिर पर तंज कसते हुए लिखा कि, आमिर सच्चा देशभक्त है। बीबी छोड़ दी लेकिन देश नहीं छोड़ा।

केआरके ने आमिर पर कसा तंज
अपने बेहूदे ट्वीट्स को लेकर चर्चा में रहने वाले एक्टर केआरके ने ट्वीट कर लिखा कि, 'आमिर खान ने साबित कर दिया है, कि वो सच्चा देशभक्त है। उसकी बीवी ने बोला था, कि देश में डर लगता है... देश छोड़ दो। भाई ने बीवी छोड़ दी, लेकिन देश नहीं छोड़ा।' अपने ट्वीट में केआरके ने हंसने वाला इमोजी भी बनाया है। केआरके के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स के मिक्स रिस्पॉन्स आ रहे हैं।

यूजर्स आमिर खान को लेकर दे रहे हैं प्रतिक्रियाएं
केआरके के इस ट्वीट पर अब लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि, आमिर खान ने कहा, सभी हिन्दुस्तानियों को #TheKashmiriFiles देखनी चाहिए। लेकिन खुद ने अभी तक नहीं देखी। वह खुद को हिंदुस्तानी नहीं मानते या फिर टिकट नहीं मिल रही? यदि टिकट की कोई समस्या है तो कृपया केआरके को बताए, तत्काल प्रबंध किया जायेगा। गौरतलब है कि 3 जुलाई 2021 को आमिर और किरण ने अपने अलग की सूचना एक पोस्ट के जरिए दी थी।

आमिर ने कश्मीर फाइल्स को लेकर कही थी ये बात
बता दें कि, आरआरए की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आमिर खान ने बताया कि उन्होंने द कश्मीर फाइल्स नहीं देखी है, लेकिन जल्द ही इसे देखने कोशिश करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है, 'हमारे इतिहास से जुड़ा यह एक ऐसा किस्सा है जिससे हर किसी का दिल दुखा है।' अपनी बात आगे बढ़ाते हुए आमिर ने कहा, 'कश्मीरी पंडितों के साथ जो भी हुआ वह दुख की बात है। यह एक ऐसी फिल्म है जो कि हर एक हिंदुस्तानी को देखनी चाहिए। हर हिंदुस्तानी को यह देखना चाहिए कि जब अत्याचार होता है तो कैसा महसूस होता है।'

आमिर के बयान पर जमकर मचा था बवाल
कुछ सालों पहले आमिर के असहिष्णुता पर दिए बयान को याद दिलाते हुए लोग उन्हें देश में डर लगने की बात याद दिला रहे हैं। आमिर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि "मेरी पत्नी किरण को भारत में रहने से डर लगता है।" उनके दिए इस बयान के बाद खूब बवाल मचा था।












Click it and Unblock the Notifications