केआरके ने गहराईयां में दीपिका के किसिंग सीन को बताया इज्जत की नीलामी, रणबीर को भी बीच में घसीटा
मुंबई, 22 जनवरी: खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले और कुछ फिल्मों में अभिनय भी कर चुके कमाल रासिद खान (केआरके) ने गहराईयां में दीपिका के अतंरग सीन को लेकर कमेंट किया है। हाल ही में 'गहराइयां' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। जिसके बाद दीपिका के सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ किसिंग सीन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा है। अब इस पर केआरके ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने इन सीन को दीपिका के इज्जत नीलाम करने जैसा कहा है। साथ ही उन्होंने इसमें रणबीर कपूर को भी घसीट लिया है।

क्या कहा है केआरके ने अपने ट्वीट में
अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट से अक्सर विवाद खड़ा करने वाले केआरके ने ट्वीट कर लिखा है, रणबीर कपूर ने गहराइयां का ट्रेलर देख कर खुद से कहा होगा, शुक्रिया ऊपर वाले! बच्च लिया दीपू के साथ ब्रेकअप कराकर। नहीं तो आज ऐसे इज्जत भरे बाजार नीलम होती। बता दें कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक समय रिश्ते में रह चुके हैं। ऐसे में उसी को लेकर केआरके ने ये ट्वीट किया है।

ट्रेलर में हैं दीपिका-सिद्धांत के कई अतंरंग सीन
गहराइयां का 2 मिनट 16 सेकेंड का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज किया है। ट्रेलर में दीपिका और सिद्धांत के बीच कई किसिंग और इंटीमेट सीन्स की झलक दिखाई गई हैं। फिल्म के ये शूट इंटीमेसी डायरेक्टर डार गाई की मदद से शूट किए गए हैं। इन सीन की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। गहराईयां 11 फरवरी, 2022 को रिलीज होने जा रही है। इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी पहली बार एक साथ काम कर रहे है। इन दोनों के अलावा अनन्या पांडे और धैर्य करवा भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

दीपिका ने भी की है इन सीन पर बात
खुद दीपिका ने भी फिल्म में अतंरग सीन को लेकर बात की है। दीपिका ने कहा कि इस तरह के अंतरंग सीन आसान नहीं थे। इस तरह के सीन इस फिल्म में पहले कभी हमने भारतीय सिनेमा में अनुभव नहीं किए हैं। इन अंतरंग दृश्यों को करने में वह इसलिए सहज महसूस कर सकी क्योंकि निर्देशक को समझ रही थीं। दीपिका ने कहा कि फिल्म के डायरेक्टर शकुन बत्रा ने सेट पर सहज और सुरक्षित माहौल बनाया, जिससे कि इंटिमेट सीन करना आसान हो गया।












Click it and Unblock the Notifications