SIngham Again: अजय देवगन की सिंघम अगेन पर KRK ने कह दी ऐसी बात, रोहित शेट्टी की खुशी हो जाएगी चौगुनी
Singham Again Review: रोहित शेट्टी और अजय देवगन की जोड़ी जब भी सिल्वर स्क्रीन पर आई है, बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। अब वो अपनी सुपरहिट फ्रैंचाइज सिंघम के तीसरे पार्ट को लेकर आ रहे हैं। ये फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच खूब बज भी बना हुआ है। सिंघम मल्टी स्टारर फिल्म है।
फिल्म में अजय देवगन, अर्जुन कपूर, करीना कपूर खान और जैकी श्रॉफ जैसे एक्टर्स हैं। इस बार रोहित ने अपनी फिल्म में लेडी सिंघम को भी दर्शकों के सामने पेश किया है। इस किरदार में दीपिका पादुकोण नज़र आएंगी। इसके अलावा फिल्म में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह का कैमियो भी देखने को मिलेगा। अब इस फिल्म पर KRK यानी कमाल राशिद खान ने ट्वीट किया है। जिसने दर्शकों के उत्साह को और बढ़ा दिया है।

तोड़ देगी पुराने रिकॉर्ड
कमाल अक्सर अपने विवादो और मुखरता के लिए खबरों में बने रहते हैं। वो एक सेल्फ अक्लेम्ड क्रिटिक भी हैं। वो बहुत ही कम फिल्मों को लेकर अपनी बात रखते हैं। उन्होंने रोहित और अजय की फिल्म पर लिखा, कुछ लोगों ने सिंघम अगेन देख ली है। उनके अनुसार ये एक बहुत ही धांसू और धुआंधार फिल्म है। सिंघम अगेन पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इस फिल्म में ऐसा दम है। केआरके की तरफ से ऐसा ट्वीट आना मतलब फिल्म सच में कुछ बॉक्स ऑफिस बवाल कर सकती है। उनके पोस्ट ने अब एक बार सोशल मीडिया पर सिंघम का बज बढ़ा दिया है।
क्लैश में किसी होगी जीत
सिंघम अगेन का कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया से भी क्लैश है। दोनों ही फिल्मों के मेकर्स रिलीज़ के पहले खूब दम खम लगाए हुए हैं। दोनों के बीच स्क्रीन को लेकर भी लड़ाई छिड़ गई है। ये फिल्में अपने फ्रैंचाइज का तीसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं। भूल भुलैया 3 में विद्या बालन की भी वापसी हुई है। दर्शक उन्हें देखने के लिए भी एक्साइटेड हैं। देखना ये होगा कि आखिर बॉक्स ऑफिस की लड़ाई जंग में तब्दील होती है या फिर दोनों ही फिल्में कमाल करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications