मिल गई रणवीर सिंह की 'डॉन 3' को नई हीरोइन, कियारा को इस नेशनल अवॉर्डी एक्ट्रेस ने किया रिप्लेस
Don 3 Cast Update: फरहान अख्तर ने 2023 में डॉन लेगेसी को आगे बढ़ाने के लिए 'डॉन 3' की अनाउंसमेंट की थी। बताया गया कि डॉन की लेगेसी को अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के बाद रणवीर सिंह आगे बढ़ाएंगे। इस फिल्म में लेडी डॉन के रोल में कियारा आडवाणी को कास्ट किया गया। लेकिन फिर खबरें आईं कि उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी है।
दरअसल, कुछ दिनों पहले कियारा और सिद्धार्थ ने अनाउंस किया कि वो प्रेग्नेंट हैं। यही वजह उनके अलग होने की है। ऐसा रिपोर्ट्स में बताया गया था। कियारा फिलहाल अपनी पुराने कमिटमेंट 'वॉर 2' और 'टॉक्सिक' की शूटिंग में बिजी हैं। कियारा के छोड़ने के बाद मेकर्स फिल्म के लिए नए चेहरे की तलाश शुरू कर दी। अब एक वीडियो से ऐसा लग रहा है कि उनकी तलाश पूरी हो गई है।

कृति सेनन बीते दिनों अपनी बहन के साथ मुंबई में डिनर करने गई थीं। यहां पैपराजी ने उन्हें स्पॉट किया। जहां उन्हें 'लेडी डॉन' के नाम से पुकारा गया। जिसे सुनने के बाद कृति स्माइल और ब्लश करती हुई नजर आईं। उनके इस एक्सप्रेशन को देख ये कंफर्म हो गया है कि कृति डॉन 3 में नजर आएंगी। उन्होंने कियारा को रिप्लेस किया है। हालांकि अभी तक ये ऑफिशियली मेकर्स और कृति की तरफ से नहीं बताया गया है। ऐसे में oneindia hindi भी इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।
बता दें, इस फिल्म की शूटिंग भी आगे खिसकती जा रही है। फिल्मफेयर ने सोर्स के हवाले से छापी रिपोर्ट में बताया था, इन दिनों रणवीर सिंह 'धुरंधर' की शूटिंग में बिजी हैं। इस वजह से 'डॉन 3' की शूटिंग और आगे समय के लिए टल सकती है। फरहान की फिल्म की शूटिंग 2025 के बीच में शुरू होनी थी। लेकिन अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है। धुरंधर की शूटिंग अभी आधी हुई है। ये अभी सितंबर-अक्टूबर तक चलेगी। डॉन 3 के मेकर्स अभी इस फिल्म की शूटिंग में हो रही लेट-लतीफी के लिए काफी चिंतिंत भी हैं। लेकिन उनके पास कोई दूसरा उपाय भी नहीं है। दूसरी तरफ फरहान अख्तर खुद अपनी फिल्म '120 बहादुर' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ही दोनों डॉन 3 की शूटिंग शुरू कर पाएंगे। डॉन 3 को फरहान ही डायरेक्ट कर रहे हैं। लंबे समय से उन्होंने किसी भी फिल्म को डायरेक्ट नहीं किया है। फिलहाल डॉन 3 की शूटिंग शुरू होने की उम्मीद 2026 में दिखाई दे रही है। खबरें हैं कि शाहरुख भी इस फिल्म में कैमियो या फिर गेस्ट अपीएरंस दे सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications