Kriti Sanon ने एक्ट्रेस के साथ भेदभाव के खिलाफ खोला मोर्चा, 'मेल एक्टर्स को मिलते हैं अच्छे रूम और बड़ी कार'
Kriti Sanon: नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में मेल एक्टर्स और एक्ट्रेस के साथ होने वाले भेदभाव पर अपनी आवाज़ बुलंद की है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में अभी भी जेंडर बायस मौजूद है। शूटिंग सेट पर मेल एक्टर्स को हमेशा बेहतर सुविधाएं दी जाती हैं, जबकि फीमेल एक्टर्स को उतनी अहमियत नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि ये कुछ ऐसी चीजें हैं, जो बंद होनी चाहिए क्योंकि यह औरत और मर्द के बीच के भेदभाव को बढ़ावा देती है।
एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में कृति का कहना है कि कई बार मेल एक्टर्स को शूटिंग लोकेशन पर बड़े और लग्जरी वैनिटी वैन, बेहतर रूम्स और बड़ी कार दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि मैंने इस बारे में डायरेक्टर से बात भी की है। उन्होंने कहा कि यह भेदभाव सिर्फ मेहनताने के स्तर पर नहीं होता है।

Kriti Sanon ने कहा, 'मेल एक्टर को मिलती है बड़ी गाड़ी और रूम'
कृति सेनन ने कहा कि एक ओर जहां मेल एक्टर्स को अच्छे रूम और बड़ी गाड़ियां मिलती हैं, तो हीरोइनों को छोटे वैनिटी वैन और कम सुविधाएं मिलती हैं। उन्होंने इस रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर एक फिल्म की लीड हीरोइन और हीरो दोनों ही बराबर मेहनत करते हैं, तो फिर सुविधाओं और ट्रीटमेंट में फर्क क्यों किया जाता है? कई बार हमें पहले बुलाया जाता है और मेल एक्टर्स बाद में आते हैं। मैंने अपने एक डायरेक्टर से भी इस बारे में कहा कि ये सारी चीजें दिखाती हैं कि कहीं न कहीं हम महिलाओं को पीछे रखते हैं।
यह भी पढ़ें: कृति सेनन ने की संजय लीला भंसाली को बताया 'हिम्मती फिल्ममेकर', जानेि क्यों?
कृति सेनन ने इस इंटरव्यू में कहा कि अब वक्त आ गया है कि इस भेदभाव को खत्म किया जाए और फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं को भी बराबरी का दर्जा मिले। उन्होंने कहा कि ऑडियंस अब कंटेंट-ड्रिवेन सिनेमा को पसंद करती है और कई बार फीमेल लीड फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। मैं कहूंगी कि पहले से चीजें बदली हैं, लेकिन ये कुछ ऐसी बातें हैं जिस पर बात होनी चाहिए। अभी भी इस क्षेत्र में बहुत काम करने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें: क्या शादी करने वाली हैं Kriti Sanon? रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग पैरेंट्स से मिलने गईं एक्ट्रेस, वायरल हुआ वीडियो












Click it and Unblock the Notifications