दिवाली पर ये किसके साथ नजर आईं कृति सेनन? क्या रिलेशनशिप में हैं एक्ट्रेस? जानें सच्चाई

Kriti Sanon-Kabir Bahia Dating Rumors: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने इस बार दिवाली अपने परिवार के साथ मनाई है। कृति और उनकी बहन नूपुर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों बहनों ने अपनी फैमिली के साथ घर पर दिवाली का त्योहार सेलिब्रेट किया।

रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ दिखीं कृति
हालांकि इस बार कृति सेनन के साथ तस्वीर में एक खास शख्स भी नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं एक तस्वीर ने लोगों का ध्यान खींचा है। दरअसल फोटो में एक्ट्रेस के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया भी नजर आ रहे हैं।

Kriti Sanon-Kabir Bahia Dating

कबीर बहिया के साथ कृति ने मनाई दिवाली
तस्वीरों को देखकर ये साफ हो रहा है कृति ने कबीर बहिया के साथ दिवाली सेलिब्रेट किया था। इसी के साथ कयास लगाए जा रहे है कि कृति सेनन ने कबीर बहिया के साथ अपना रिश्ता कंफर्म कर दिया है। हालांकि कृति ने अभी इस मामले में कुछ भी ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है।

कृति सेनन की तस्वीरें हो रही हैं वायरल
आपको बता दें कि कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें पोस्ट की है उसकी शुरुआत एक फैमिली तस्वीर के साथ हुई है, जिसमें उनके पैरेंट्स राहुल और गीता सेनन के साथ-साथ उनकी बहन नूपुर सेनन भी नजर आ रही हैं। इसके बाद एक सेल्फी में कृति और कबीर बहिया के साथ नूपुर और उनके बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन भी दिख रहे हैं।

एथनिक लुक में कृति ने खींचा लोगों का ध्यान
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कृति सेनन ने नेवी ब्लू और गोल्डन कलर का सूट पहना हुआ है। वह एथनिक लुक में काफी प्यारी लग रही हैं। वहीं उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने भी इलेक्ट्रिक ब्लू कुर्ता-पैंट सेट पहना हुआ था। तस्वीरों में उनके हेयर और मेकअप आर्टिस्ट दोस्त एड्रियन जैकब्स और आसिफ अहमद भी नजर आ रहे थे।

सोशल मीडिया पर कृति सेनन ने लिखी ऐसी बात
वहीं एक और तस्वीर में एक्टर वरुण शर्मा और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ट्रेडिशनल कपड़ों में कृति सेनन के साथ नजर आ रहे हैं। इन फोटो को शेयर करते हुए कृति ने कैप्शन में लिखा है- परिवार और दोस्तों के साथ दिवाली। सभी को शुभ दीपावली।

कृति सेनन-कबीर बहिया का रिलेशनशिप
आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही कृति सेनन और कबीर बहिया ने अपने सोशल मीडिया इंटरेक्शन से हर किसी को हैरान कर दिया था। उसके बाद अफवाहें उड़ी थीं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। दरअसल कबीर ने कृति की एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट किया था जिसके बाद कई लोगों को यकीन हो गया था कि दोनों अपने रूमर्ड रिलेशनशिप को कंफर्म कर सकते हैं।

कृति सेनन की नई फिल्म
कृति सेनन को हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म दो पत्ती में देखा जा रहा है। इस फिल्म में उनके साथ काजोल भी नजर आ रही हैं। इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस होने के साथ साथ वह इस मूवी की प्रोड्यूसर भी हैं। ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+