'आदिपुरुष' ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कृति सेनन ने क्यों की प्रभास की भगवान राम से तुलना? एक्ट्रेस ने कही ऐसी बात
प्रभास और कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर के लॉन्च इवेंट के दौरान कृति सेनन ने साउथ सुपस्टार प्रभास की तारीफ की और भगवान राम से उनकी तुलना कर डाली।

Adipurush Trailer: साउथ सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' का ट्रेलर लंबे समय बाद रिलीज हो चुका है। ट्रेलर के लॉन्च इवेंट में फिल्म की स्टारकास्ट एकसाथ नजर आई। इस दौरान कृति सेनन ने अपने को-एक्टर प्रभास की जमकर तारीफ की और उनकी तुलना भगवान राम से की।
कृति सेनन ने की प्रभास की भगवान राम से तुलना
फिल्म 'आदिपुरुष' में कृति सेनन पहली बार प्रभास संग स्क्रीन शेयर करेंगी। अब ट्रेलर के लॉन्च इवेंट में एक्ट्रेस ने प्रभास संग काम करने का अनुभव साझा किया। एक्ट्रेस ने सुपरस्टार के तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि 'प्रभास भगवान राम का रोल करने के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं, क्योंकि वो उन्हीं की तरह एक बहुत सरल इंसान हैं।'
'प्रभास प्रभु राम जितने ही सरल हैं'
इवेंट के दौरान जब कृति सेनन से प्रभास से जुड़ा सवाल किया गया तो उन्होंने सुपरस्टार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'प्रभास प्रभु राम जितने ही सरल हैं, मैं तो यही कहूंगी।' एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो देख फैंस जोड़ी की खूब तारीफ कर रहे हैं।
रिलीज हुआ आदिपुरुष का ट्रेलर
बता दें कि, ओम राउत के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' का लंबे इंतजार के बाद मंगलवार 9 मई को ट्रेलर रिलीज हो गया है। सोशल मीडिया पर फैंस की ओर से इसे शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस फिल्म को ब्लॉबस्टर बता रहे हैं। फिल्म 16 जून, 2023 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।
टीजर की वजह से हुआ था बवाल
बता दें कि, जब से फिल्म आदिपुरुष का टीजर रिलीज हुआ है तभी से फिल्म विवादों में आ गई। फैंस ने रावण का किरदार निभा रहे सैफ अली खान के लुक को लेकर नाराजगी जाहिर की। पहले ये फिल्म इस साल की शुरूआत में 12 जनवरी को रिलीज होने वाली थी। लेकिन ओम राउत ने फैंस की डिमांड के मुताबिक, फिल्म के एनिमेशन में बदलाव करने का फैसला लिया। अब देखना होगा कि फिल्म रिलीज होने के बाद फैंस इसे कैसा रिस्पॉन्स देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications