महेंद्र सिंह धोनी के साले से कृति सेनन करने जा रही हैं शादी? इंस्टाग्राम पर खुली पोल, एक कमेंट ने बताया सच

Kriti Sanon-Kabir Bahia: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। फिलहाल खबर है कि कृति सेनन को प्यार हो गया है और वह जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं।

कृति सेनन-कबीर बहिया की डेटिंग
कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि कृति सेनन बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। हालांकि कृति और कबीर ने अपने डेटिंग रूमर्स पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है लेकिन एक पोस्ट के चलते लग रहा है कि इस जोड़ी ने सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है।

kriti sanon

कबीर ने कृति की पोस्ट पर किया कमेंट
आपको बता दें कि कबीर बहिया ने कृति सेनन के एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर पहली बार कमेंट किया है जिसके बाद से लोग कयास लगा रहे हैं कि ये दोनों एक सीरियस रिलेशनशिप में हैं और इस बात को कंफर्म करते हैं।

हार्दिक पांड्या से अलग होते ही नताशा की खुली पोल, एक्स बॉयफ्रेंड ने सरेआम किए चौंकाने वाले खुलासे

कृति की इंस्टाग्राम पोस्ट हुई वायरल
कृति सेनन ने इकाना स्टेडियम में आयोजित यूपी टी20 सीजन 2 के लॉन्चिंग इवेंट में अपनी शानदार परफॉर्मेंस का एक बीटीएस वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। एक्ट्रेस ने कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा था- ये एक 'डेडली' एक्ट था लेकिन स्टेडियम में लाइव परफॉर्मेंस से बड़ी भीड़ कुछ भी नहीं होती!! कृति की इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर लाइक और कमेंट्स किए हैं। वहीं कृति के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है।

कबीर के कमेंट का स्क्रीनशॉट हुआ वायरल
कबीर ने कृति सेनन की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है- आई एम डेड। इस पर कृति ने लाइक के साथ जवाब भी दिया है। इसी के साथ दोनों के डेटिंग रूमर्स को और हवा मिल गई है। कुछ ही घंटों में, कबीर के कमेंट का एक स्क्रीनशॉट रेडिट पर भी वायरल होने लगा है और लोग अनुमान लगा रहे हैं कि दोनों ने अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया है।

कबीर बहिया को लोगों ने किया जीजू
कृति के कई फैंस ने तो कबीर बहिया को जीजू (जीजा) तक कह दिया है और दोनों की शादी की अटकलें भी शुरू हो गई हैं। एक फैन ने कृति की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है- जीजू इन द हाउस। वहीं एक फैन ने लिखा है- कृति को उनका हमसफर मिल गया है।

कबीर बहिया लंदन में रहते हैं
आपको बता दें कि कबीर बहिया लंदन में रहते हैं। वह एक अमीर परिवार से ताल्लुक रखते हैं। कबीर बहिया के पिता कुजिंदर बहिया यूके के मशहूर बिजनेसमैन हैं। कुजिंदर बहिया यूके की ट्रैवल एजेंसी साउथहॉल ट्रैवल के फाउंडर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुजिंदर बहिया की कुल नेटवर्थ करीब 427 मिलियन पाउंड है।

एमएस धोनी की पत्नी साक्षी के कजिन ब्रदर हैं कबीर
जानकारी के अनुसार कबीर बहिया कृति सेनन से करीब 9 साल छोटे हैं। कबीर बहिया का क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के परिवार के साथ भी रिश्ता जुड़ा है। दरअसल वह एमएस धोनी की पत्नी साक्षी के कजिन ब्रदर हैं। कबीर को एमएस धोनी के साथ कई मौकों पर देखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+