अमिताभ बच्चन को पैसे देती हैं कृति सेनन, क्या है इसके पीछे की वजह?

Amitabh Bachchan and Kriti Sanon: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन न सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर हैं बल्कि उनकी गिलती इंडस्ट्री के अमीर कलाकारों में होती है। अमिताभ बच्चन ने कड़ी मेहनत कर ये मुकाम हासिल किया है। बिग बी इस समय करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

अमिताभ बच्चन ने कई हिस्सों में प्रॉपर्टी खरीद रखी है
एक समय ऐसा भी था जब अमिताभ बच्चन दिवालिया हो गए थे। वह आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे और बैंकरप्ट हो गए थे। हालांकि बाद में उन्होंने कड़ी मेहनत की और आज उनकी गिनती बॉलीवुड के अमीर सेलेब्स में होती है। सिर्फ इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन ने देश के कई हिस्सों में प्रॉपर्टी खरीद रखी है और अच्छा खासा इंवेस्टमेंट किया है।

Kriti Sanon

अमिताभ बच्चन के फ्लैट में किराए पर रहती हैं कृति सेनन
आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही ये खबर आई थी कि अमिताभ बच्चन ने मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित अपना लग्जीरियर ड्यूप्लेक्स फ्लैट किराए पर दिया है। जानकारी के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ही बिग-बी की किराएदार हैं। एक्ट्रेस अमिताभ बच्चन के अंधेरी इलाके वाले ड्यूप्लेक्स लग्जीरियस फ्लैट में किराए पर रहती हैं।

साल 2020 में बिग बी ने खरीदी थी ये प्रॉपर्टी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फ्लैट में रहने के लिए कृति सेनन ने तीन साल का एग्रीमेंट साइन किया है। कृति सेनन ने इस लग्जीरियर फ्लैट के लिए भारी-भरकम सिक्योरिटी मनी भी चुकाई है। इतना ही नहीं कृति हर महीने के हिसाब से सुपरस्टार को लाखों का किराया देती हैं। आपको बता दें कि साल 2020 में अमिताभ बच्चन ने इस अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी को खरीदी था जिसे साल 2021 में उन्होंने रजिस्टर करवाया था।

हर महीने 10 लाख रुपये किराया देती हैं कृति सेनन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमिताभ बच्चन ने 31 करोड़ रुपए में इस ड्युप्लेक्स लग्जरी फ्लैट को खरीदा था। ये ड्युप्लेक्स लग्जीरियस फ्लैट मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित है। खबर है कि सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के इस आलीशान फ्लैट में रहने के लिए कृति सेनन हर महीने 10 लाख रुपये किराया देती हैं जिसका मतलब है कि वह साल में 1 करोड़ 20 लाख रुपए अमिताभ बच्चन को देती हैं।

सिक्योरिटी के तौर पर दिए गए हैं 60 लाख रुपये
सिक्योरिटी के तौर पर कृति सेनन ने बिग बी को 60 लाख रुपये दिए थे। आपको बता दें कि कुछ समय पहले अमिताभ बच्चन ने मुंबई के जुहू इलाके में स्थित अपनी एक प्रॉपर्टी को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को किराए पर दिया था। बैंक ने इसके लिए 12 महीने का एडवांस दिया है, जो करोड़ों में बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+