इस एक्टर के बेहद करीब हैं कृति सेनन! फिल्म के सेट पर दोनों लड़ाते थे इश्क, हुआ बड़ा खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन वह फिल्म से ज्यादा लव स्टोरी को लेकर चर्चा में हैं। लगातार उनका साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ नाम जोड़ा जा रहा है।

मुंबई, 18 सितंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और साउथ के सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन फिल्म से ज्यादा दोनों अपने लव अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। ये सिलसिला तब शुरू हुआ जब कृति सेनन ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण 7 में प्रभास को फोन कॉल किया। बस फिर क्या था दोनों के रिश्ते को सोशल मीडिया पर दोनों के रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं होने लगी।

कृति सेनन इस एक्टर को कर रही हैं डेट!

कृति सेनन इस एक्टर को कर रही हैं डेट!

बॉलीवुडलाइफ की खबर के मुताबिक सुपरस्टार प्रभास स्वभाव से काफी शर्मिले हैं। लेकिन इसके बावजूद आदिपुरूष के सेट पर उनकी और कृति सेनन की जबरदस्त बॉन्डिंग थी। इससे पता चलता है कि दोनों की दोस्ती काफी गहरी है। हालांकि दोनों के रिलेशनशिप को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। लेकिन दोनों को साथ में देखकर फैंस भी दोनों की कैमिस्ट्री आन स्क्रीन देखने के लिए काफी बेकरार हैं।

कृति सेनन को प्रभास संग टाइम स्पेंड करना है पसंद

कृति सेनन को प्रभास संग टाइम स्पेंड करना है पसंद

खबरों के मुताबिक, दावा किया जा रहा है कि प्रभास और कृति सेनन को एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करना बेहद पसंद हैं। वह जब भी सेट पर कोई सीन शूट करते हैं तो अक्सर एक दूसरे की राय लेते हैं। हालांकि अब फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी हैं लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच बॉन्डिंग और भी गहराती जा रही है।

शूटिंग खत्म होने के बाद भी एक दूसरे को करते हैं फोन कॉल

शूटिंग खत्म होने के बाद भी एक दूसरे को करते हैं फोन कॉल

दावा ये भी किया जा रहा है कि, कृति सेनन और प्रभास एक दूसरे से जुड़े रहने के लिए कॉल या मैसेज करते रहते हैं। दोनों के बीच एक दूसरे के लिए स्ट्रांग फीलिंग्स हैं। हालांकि फिल्म में साथ काम करने के बाद ये होना आम बात है। लेकिन फिलहाल वह अपने रिश्ते के खुलासे में जल्दबाजी नहीं करना चाहते।

दोनों की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री को देखने के लिए फैंस बेकरार

दोनों की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री को देखने के लिए फैंस बेकरार

बॉलीवुड गलियारों में जबसे दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हुई हैं। तो फैंस दोनों की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। फिलहाल दोनों एक्टर्स अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। माना जा रहा है कि फिल्म में दोनों की कैमिस्ट्री बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'आदिपुरूष'

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'आदिपुरूष'

वहीं फिल्म 'आदिपुरूष' की बात करें तो यह फिल्म अगले साल जनवरी 2023 में रिलीज होने वाली है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म में जहां एक तरफ प्रभास 'राम' का किरदार निभाएंगे तो वहीं कृति सेनन उनकी सीता के रूप में नजर आएंगी। फिलहाल फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+