क्या सच में Kriti Sanon और प्रभास करने वाले हैं सगाई? एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
इन दिनों कृति सेनन अपनी फिल्म शहजादा को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने पहली बार प्रभास संग अपने रिलेशनशिप की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।
Kriti Sanon Prabhas Engagement Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इस समय अपनी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर काफी चर्चा में हैं। 17 फरवरी को एक्ट्रेस की फिल्म शहजादा रिलीज हो चुकी है। फिल्म का प्रमोशन करने में एक्ट्रेस ने कोई कमी नहीं छोड़ी। इसके अलावा साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ कृति सेनन का लगातार नाम जोड़ा जा रहा है। खबरें ये भी आई थीं कि, कृति सेनन और प्रभास जल्द ही सगाई करने वाले हैं। अब एक्ट्रेस ने इन तमाम अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।

कृति सेनन ने प्रभास संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
वैसे तो कृति सेनन इन सब खबरों पर अक्सर रिएक्शन देने से बचती हैं। लेकिन, इस बार उन्होंने खुद इस पर प्रतिक्रिया दी और बताया कि सगाई की खबरों पर उन्होंने अब तक चुप्पी क्यों साधी थी। कृति ने कहा, 'जनता इन चीजों को याद नहीं रखती। ये चीजें अभी चर्चा में हैं लेकिन धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी।'

एक्ट्रेस ने पहली बार सगाई की खबरों पर किया रिएक्ट
कृति सेनन आगे कहती हैं कि, वह इन सभी खबरों पर रिएक्ट करना जरूरी नहीं समझती। लेकिन, जब बात उनके परिवार वालों पर आती है और इसका असर उन पर पड़ता है। तो जरूरी हो जाता है कि, एक सीमा से ज्यादा इन मामलों पर बात हो। इस तरह से इशारों ही इशारों में कृति सेनन ने प्रभास संग डेटिंग की खबरों को महज एक अफवाह करार दे दिया है।

'लोगों की यादाश्त कम होती जा रही है'
क्विंट को दिए इंटरव्यू में कृति सेनन ने प्रभास संग डेटिंग अफवाह पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि, 'लोगों की यादाश्त कम होती, क्योंकि जो चीजें ज्यादा चर्चा में होती हैं, वो एक न एक दिन खत्म हो ही जाती हैं। इस तरह की अफवाह पर रिएक्ट करने से उनको और ज्यादा हवा मिलेगी और लोगों का ध्यान उन पर ज्यादा जाएगा'।

शहजादा को लेकर चर्चा में एक्ट्रेस
बता दें कि, कृति सेनन और कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। शहजादा ने पहले दिन 6 करोड़ की कमाई के साथ खाता खोला। फिल्म को फिलहाल मिला-जुला फैंस की तरफ से रिस्पॉन्स मिल रहा है। देखना होगा कि कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 की तरह इस साल ये फिल्म क्या कमाल कर पाती है।

फिल्म आदिपुरुष में जल्द दिखेंगे प्रभास और कृति सेनेन
फिल्म शहजादा के अलावा कृति सेनन अपनी अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस सुपरस्टार प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी। फिल्म में एक्ट्रेस मां सीता का रोल प्ले करेंगी। ये फिल्म पहले 12 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन, कुछ वजहों से अब ये फिल्म 16 जून 2023 को रिलीज होगी।
Recommended Video

-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास












Click it and Unblock the Notifications