क्या Kriti Sanon के प्रोडक्शन हाउस का है सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्शन? जानकर फैंस भी रह गए दंग
Kriti Sanon Blue Butterfly: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन बेहद कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली। अब वह अपनी सक्सेस की एक और सीढ़ी चढ़ गई हैं और एक बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ-साथ अब प्रोड्यूसर भी बन गई। उन्होंने अपना एक प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है जिसका नाम एक्ट्रेस ने 'ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स' रखा है।
कृति सेनन के प्रोडक्शन हाउस का सुशांत से है कनेक्शन?
कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर फैंस को इस प्रोडक्शन हाउस की जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस ने अपनी बहन नुपूर के साथ मिलकर इस प्रोडक्शन हाउस को लॉन्च किया है। इंडस्ट्री के हर बड़े सितारे उनको इस नई शुरूआत की बधाई दे रहे हैं। वहीं कुछ फैंस कयास लगा रहे हैं कि उनके प्रोडक्शन हाउस के नाम का कनेक्शन सुशांत सिंह राजपूत से है।

फैंस ने किया रिलेट
इंटरनेट पर लोगों का कहना है कि कृति सेनन ने अपने प्रोडक्शन हाऊस ब्लू बटरफ्लाई से सुशांत सिंह राजपूत को ट्रिब्यूट दिया है। दरअसल, कृति सेनन और सुशांत सिंह राजपूत के बीच अच्छी बॉन्डिंग थी। एक्टर जब भी कोई पोस्ट शेयर करते थे तो वह अपने कैप्शन में बटरफ्लाई का इस्तेमाल जरूर करते थे। जब एक्टर से फैन ने पूछा था कि वह बार-बार इसका इस्तेमाल क्यों करते हैं तो उन्होंने बताया था कि, ये उनके लिए एक प्यार का प्रतीक है।
कृति सेनन का वर्कफ्रंट
कृति सेनन ने फिलहाल इस प्रोडक्शन हाउस के सुशांत सिंह राजपूत कनेक्शन को लेकर कोई बयान नहीं दिया। वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म आदिपुरुष रिलीज हुई थी जिसे लेकर खूब विवाद हुआ। अब इसके बाद कृति के पास कई फिल्में पाइपलाइन पर हैं। वह जल्द ही टाइगर श्रॉफ के साथ गणपत में नजर आएंगी। इसके अलावा वह शहीद कपूर के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications