पुलकित सम्राट या कृति खरबंदा...कौन है ज्यादा अमीर? कपल की संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश

Kriti Kharbanda Pulkit Samrat: साल 2024 में बॉलीवुड का एक और कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है। जी हां लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने जल्द ही सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, कपल दिल्ली के लिए रवाना हो चुका है।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कृति और पुलकित जो दोनों दिल्ली से हैं मानेसर में आईटीसी ग्रैंड में शादी करेंगे। दिल्ली में दोनों की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। 13 मार्च को कपल शादी के बंधन में बंध जाएगा। बता दें कि, पुलकित सम्राट की ये दूसरी शादी होगी। इससे पहले उनकी शादी श्वेता रोहिरा से हुई थी जो कि सलमान खान मुंह बोली बहन है।

pulkit samrat

पुलकित और कृति पहली बार पागलपंती के सेट पर हुई थी। उन्होंने तैश और वीरे की वेडिंग में भी साथ किया था। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों की मुलाकातें बढ़ती गई और देखते ही देखते दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। पुलकित और सम्राट ने हमेशा से अपना रिश्ता पब्लिक ही रखा है। वहीं अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं ऐसे में जानते हैं कि दोनों में से कौन ज्यादा अमीर है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृति खरबंदा काफी लग्जरी लाइफ जीती हैं। एक्ट्रेस 41 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन है। वह एक फिल्म के लिए 80 लाख के आसपास चार्ज करती हैं। इसके अलावा वह कई विज्ञापनों से भी मोटी कमाई करती हैं। कृति खरबंदा ने बॉलीवुड के अलावा कई साउथ फिल्मों में भी काम किया है। वहीं कृति खरबंदा का मुंबई के अलावा एक बेंगलुरू में भी लग्जरी अपार्टमेंट है।

वहीं बात करें पुलकित सम्राट की तो उन्होंने टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। लेकिन बॉलीवुड में एंट्री होने के बाद एक्टर ने टीवी को अलविदा कह दिया था। एक्टर ने फिल्म बिट्टो बॉस से बॉलीवुड में कदम रखा था। रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर की कुल नेटवर्थ 5 मिलियन डॉलर यानी 41 करोड़ के आसपास है। इसके अलावा एक्टर के पास दो लग्जरी कारें हैं जिनमें एक बीएमडब्ल्यू एक्स5 और एक ऑडी क्यू7 शामिल है, दोनों की कीमत लगभग 80 लाख बताई जाती है। इसके अलावा मुंबई में उनका एक आलीशान घर भी है जिसकी कीमत को लेकर कोई खास जानकारी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+