'मैं रूम में कपड़े बदल रही थी और वो दरवाजे पर...', कृष्णा मुखर्जी ने बताया प्रोड्यूसर का काला-चिट्ठा

Krishna Mukherjee: टीवी के फेमस सीरियल 'ये है मोहब्बतें' से घर-घर में पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। कृष्णा मुखर्जी एक्टर शहजादा धामी के साथ ' शुभ शगुन ' नजर आई हैं। एक्ट्रेस ने इस शो के निर्माताओं पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं।

'शुभ शगुन' के सेट पर कृष्णा मुखर्जी के साथ हुआ ये सब
'शुभ शगुन' सीरियल की शूटिंग पूरी करने के बाद से कृष्णा मुखर्जी ब्रेक पर हैं। कृष्णा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'शुभ शगुन' के सेट पर अपने अनुभव के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि वह शो के निर्माता द्वारा उत्पीड़न के कारण डिप्रेशन और एंग्जाइटी से जूझ रही हैं।

krishna mukherjee

कृष्णा मुखर्जी ने बयां किया दर्द
कृष्णा मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबी पोस्ट सयर की है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपना दर्द बयां किया है और लोगों को कई ऐसी बातें बताई हैं जिन्हें पढ़ने के बाद सभी परेशान हो गए हैं। उन्होंने पोस्ट में बताया है कि जब वह अस्वस्थ थीं तो उन्हें मेकअप रूम में बंद कर दिया गया था। साथ ही उन्हें पांच महीने से सीरियल में कां करने की सैलरी नहीं दी गई है।

शो के प्रोड्यूसर से धमकियां मिली थीं
कृष्णा मुखर्जी ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि उन्हें शो के प्रोड्यूसर से धमकियां भी मिली थीं जिसके कारण वह अब तक कुछ भी बोलने से डर रही थीं। दोबारा ऐसी चीजें न हों, इसके डर से वह नए प्रोजेक्ट को साइन करने से बच रही है। सिर्फ इतना ही नहीं वह आजकल परेशान भी रहने लगी हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखी ऐसी बात
कृष्णा मुखर्जी ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है- मुझमें कभी अपने दिल की बात कहने की हिम्मत नहीं थी लेकिन आज मैंने फैसला किया कि अब इसे अब और अपने अंदर नहीं रखूंगी। मैं कठिन दौर से गुजर रही हूं और पिछला डेढ़ साल मेरे लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। मैं उदास हूं, परेशान हूं और जब मैं अकेला होती हूं तो दिल खोलकर रोती हूं। यह सब तब शुरू हुआ, जब मैंने दंगल टीवी के लिए अपना आखिरी शो 'शुभ शगुन' करना शुरू किया। यह मेरे जीवन का सबसे बेकार फैसला था।'

कृष्णा मुखर्जी को सेट पर किया गया परेशान
कृष्णा ने आगे बताया, 'मैं इस शो को बिलकुल नहीं करना चाहती थी, लेकिन मैंने दूसरों की बात सुनी और कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कर दिए। प्रोडक्शन हाउस और प्रोड्यूसर कुंदन सिंह ने मुझे कई बार परेशान किया है। यहां तक कि एक बार उन्होंने मुझे मेरे मेकअप रूम में बंद कर दिया था क्योंकि मैं बीमार थी और मैंने शूटिंग न करने का फैसला किया था।

'मैं मेकअप रूम में कपड़े बदल रही थी'
कृष्णा ने आगे लिखा है- वो मुझे मेरे काम की फीस नहीं दे रहे थे और साथ ही जब मैं बीमार थी और अंदर थी, तो वो मेरे मेकअप रूम के दरवाजे को पीट रहे थे जैसे कि वो इसे तोड़ देंगे, वो भी तब, जब मैं अंदर कपड़े बदल रही थी।

कृष्णा मुखर्जी को नहीं मिली 5 महीने की पेमेंट
कृष्णा मुखर्जी ने लिखा है- उन्होंने मुझे पांच महीने का पैसा नहीं दिया है। ये सचमुच बहुत बड़ी रकम है। मैं प्रोडक्शन हाउस के ऑफिस गई थी लेकिन उन्होंने कभी मुझे जवाब नहीं दिया। हां, कई बार धमकी जरूर दी गई। पूरे समय मैं असुरक्षित, टूटी हुई और डरी हुई महसूस कर रही हूं। मैंने कई लोगों से मदद मांगी लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस मामले में कोई कुछ नहीं कर सका।

डर में है कृष्णा मुखर्जी का पूरा परिवार
कृष्णा ने पोस्ट में लिखा है- ये लिखते समय मेरे हाथ अभी भी कांप रहे हैं लेकिन मुझे लिखना पड़ रहा ह। इन सबके चलते मैं एंग्जाइटी और डिप्रेशन से जूझ रही हूं। हम अपनी भावनाओं को छिपाते हैं और सोशल मीडिया पर एक अच्छा साइड दिखाते हैं लेकिन ये हकीकत है। मेरा परिवार मुझसे पोस्ट न करने के लिए कह रहा था क्योंकि वो सब अभी भी डरे हुए हैं कि अगर ये लोग तुमको नुकसान पहुंचाएंगे तो क्या होगा। मुझे न्याय चाहिए।

कृष्णा मुखर्जी को मिला एक्टर्स का सपोर्ट
कृष्णा मुखर्जी की इस पोस्ट पर टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई कलकारों ने जमकर कमेंट्स किए हैं और उनका सपोर्ट किया है। टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने लिखा है- हम यहीं हैं। वहीं राजीव अदातिया ने लिखा है- तुमको और हिम्मत मिले। एक्टर अद्विक महाजन ने कमेंट करते हुए लिखा है- तुम जिन चीजों से गुजरी, ये बहुत ही परेशान करने वाला है। इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। तुम स्ट्रॉन्ग रहो। हम सब तुम्हारे साथ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+