Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फिल्म इंडस्ट्री से फिर आई बुरी खबर, मशहूर एक्ट्रेस ने दुनिया को कहा अलविदा

नई दिल्ली, 9 मई: बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड के लिए नया साल बुरा जा रहा है, जहां कई बड़ी हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कहा। अब खबर आ रही है कि कोरियाई एक्ट्रेस कांग सू-योन का निधन हो गया। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया था। उनके निधन से विदेशी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कई बड़ी हस्तियों ने ट्वीट कर उनके निधन पर दुख व्यक्त किया।

हार्ट अटैक आया था

हार्ट अटैक आया था

द हॉलीवुड की रिपोर्ट के मुताबिक कांग सू-योन ने शनिवार को दक्षिणी सियोल के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। निधन से दो दिन पहले उनको कार्डिएक अरेस्ट आया था। डॉक्टरों ने दो दिनों तक उनको बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन शनिवार को उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया। इसके बाद उनके परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार किया। उनकी उम्र अभी 55 साल थी।

21 साल में जीता बड़ा पुरस्कार

21 साल में जीता बड़ा पुरस्कार

1966 में सियोल में पैदा हुई कांग ने अपने करियर की शुरुआत 1970 के दशक में एक बाल कलाकार के रूप में की थी। 21 साल की उम्र में उन्होंने 'द सरोगेट वॉम्ब' में अहम भूमिका निभाई और उसके लिए वेनिस फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। हाल ही में उन्होंने नेटफ्लिक्स के लिए 'JUNG_E' की शूटिंग की, उसके रिलीज से पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उम्मीद है कि 2022 के अंत तक ये मूवी रिलीज होगी।

एक्टर मोहन जुनेजा का निधन

एक्टर मोहन जुनेजा का निधन

अभी दो दिन पहले भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को भी बड़ा झटका लगा था, जहां केजीएफ-2 फेम एक्टर मोहन जुनेजा का निधन हो गया। जुनेजा काफी वक्त से बीमार चल रहे थे और उन्हें बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली। मोहन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर कमेडियन की थी। इसके बाद उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी फिल्मों में काम किया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+