संगीत की दुनिया को एक और बड़ा झटका, मशहूर सिंगर बंबा बाक्या का 49 साल की उम्र में निधन
49 साल के बंबा बाक्या का आज चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया।
चेन्नई, 2 सितंबर: कॉलीवुड के मशहूर गायक बंबा बाक्या का आज चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया है। बीमारी के चलते बाक्या को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 49 साल के बंबा बाक्या ने आखिरी बार एआर रहमान की पोन्नियिन सेलवन की पोन्नी नाधी गाया था। एआर रहमान की बेटी ने भी ट्वीट कर बाक्या को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने लिखा कि मुझे यकीन नहीं हो रहा कि आप नहीं रहे। उन्होंने बाक्या को अद्भुत व्यक्ति और संगीतकार बताते हुए शोक व्यक्त किया है।

बेचैनी की हुई शिकायत
बताते चलें कि बेचैनी की शिकायत के बाद बंबा बाक्या को कल रात चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उनका निधन हो गया। बंबा के आकस्मिक निधन से पूरी तमिल इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है।

कई शानदार गानों में दी आवाज
बंबा अपनी शानदार आवाज के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कई तमिल सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी थी। उन्होंने 'सरकार' से 'सिमटांगरन', रजनीकांत की '2.0' से 'पुलिनंगल' और 'बिगिल' से 'कलामे कलामे' जैसे शानदार गाने गाए थे। उनका गाना 'राती' भी काफी फेमस हुआ था।

'पोन्नियिन सेलवन' में गाई कुछ लाइनें
हाल ही में सिंगर ने 'पोन्नियिन सेलवन' की पोन्नी नादी में भी कुछ लाइन गाई थीं। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने मणिरत्नम के पोन्नियिन सेलवन में एक और गाने को अपनी आवाज दी थी। इन सबके अलावा बंबा बक्या ने सर्वम थाला मय्य्म, अनबरीवु, इरविन निजल, एक्शन और रत्ससी सहित कई फिल्मों में गाने गाए थे।
संगीतकार ने दी श्रद्धांजलि
बंबा बक्या के अचानक निधन से सभी को गहरा झटका लगा है। इस कड़ी में संगीतकार संतोष दयानिधि ने सिंगर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि रेस्ट इन पीस भाई। बहुत जल्दी चले गए।
शांतनु भाग्यराज ने जताया दुख
उनके अलावा एक्टर शांतनु भाग्यराज ने भी बंबा बक्या के अचानक दुनिया को अलविदा कहे जाने पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि उनकी आवाज से प्यार था। बहुत जल्दी चले गए। रेस्ट इन पीस।

एआर रहमान की बेटी ने दी श्रद्धांजलि
एआर रहमान की बेटी ने भी बाक्या को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने लिखा कि मुझे यकीन नहीं हो रहा कि आप नहीं रहे। उन्होंने बाक्या को अद्भुत व्यक्ति और संगीतकार बताते हुए शोक व्यक्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications