Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Koffee With Karan: करण जौहर ने खोला 'कॉफी हैंपर' का राज, बॉक्स के अंदर की चीजें देखकर उड़ जाएंगे होश

Koffee With Karan Hamper: 'कॉफी हैंपर' में असल में कॉफी होती है या कुछ और, अब इससे करण जौहर ने पर्दा उठा दिया है। करण जौहर ने एक वीडियो में अपने 'कॉफी हैंपर' बॉक्स को अनबॉक्स किया है।

Koffee With Karan Hamper: बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर का फेमस रिएलिटी चैट शो 'कॉफी विद करण' सीजन 7 भले ही अब खत्म हो गया हो लेकिन इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर होती रहती हैं। इस बार 'कॉफी विद करण 7' सुर्खियों में छाया रहा। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से लेकर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने अपने बेडरूम सीक्रेट्स कैमरे पर शेयर किए थे। हालांकि कॉफी विद करण में मेहमान बनकर पहुंचने वाले सभी सेलेब्स की नजर करण जौहर से मिलने वाले हैंपर पर रहती है। इस हैंपर के अंदर क्या होता है ये अब तक किसी को नहीं पता था। आखिरकार करण जौहर ने खुद खुलासा किया है कि इस हैंपर में क्या-क्या होता है। आपको बता दें कि रैपिड फायर राउंड के विनर को ये हैंपर दिया जाता रहा है।

करण जौहर ने खोला 'कॉफी हैंपर' का राज

करण जौहर ने खोला 'कॉफी हैंपर' का राज

फेमस रिएलिटी चैट शो में मेहमान बनकर पहुंचने वाले सेलेब्स ने कई बार करण जौहर से पूछा कि इस हैंपर में क्या होता है लेकिन उन्होंने कभी ये राज नहीं खोला था। करण हमेशा सिर्फ यही बोलते थे कि ये हैंपर काफी महंगा है और इसमें बहुत महंगी चीजें हैं। अब करण जौहर ने खुद ये हैंपर खोलकर दिखा दिया है कि इसमें क्या-क्या होता है।

करण ने दिखाया हैंपर का सामान

करण ने दिखाया हैंपर का सामान

ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें करण जौहर इस हैंपर से पर्दा हटाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में करण बोल रहे हैं- हम ऐसे पेश आते हैं जैसे कि हैंपर धरती का सबसे सम्मानित अवॉर्ड हो। करण ने वीडियो में बताया कि इस स्पेशल बॉक्स को उनकी दोस्त दीप्ति गोएनका और उनकी टीम ने डिजाइन किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

'कॉफी हैंपर' में असल में कॉफी होती है या कुछ और, अब इससे करण जौहर ने पर्दा उठा दिया है। करण जौहर ने उस वीडियो में अपने 'कॉफी हैंपर' बॉक्स को अनबॉक्स किया और दिखाया कि उसमें क्या-क्या चीजें होती हैं। करण का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

महंगी चीजों से भरा होता है बॉक्स

महंगी चीजों से भरा होता है बॉक्स

आपको बता दें कि 'कॉफी हैंपर' में जो चीजें होती हैं, उनके बारे में आप जानेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे। बॉक्स में त्यानी ज्वैलरी, मार्शल ऐक्शन II स्पीकर्स, ऑडी एसप्रेसो मोबाइल, अमेजन इको शो 10, काफी महंगी चाय, टी मेकर, कई तरह के चॉकलेट्स और मिठाइयां, कॉफी विद करण मग जैसी चीजें होती हैं जो करण ने आज तक कैमरे पर नहीं दिखाई थी। इस बॉक्स में शैंपेन, मोबाइल फोन और परफ्यूम भी मौजूद था।

शाहरुख खान की पत्नी भी पहुंची थीं शो में

शाहरुख खान की पत्नी भी पहुंची थीं शो में

जानकारी के अनुसार करण जौहर का शो कॉफी विद करण साल 2000 में शुरू हुआ था। अब तक इसके 7 सीजन आ चुके हैं। हर बार की तरह उनके शो पर इस साल भी कई सेलेब्स मेहमान बनकर पहुंचे थे। सभी लोगों ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए। इस सीजन में पहली बार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी मेहमान बनकर शो में पहुंची थीं ।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+