'मुझे बस अनुष्का दिख रही थी...' दीपिका पादुकोण के EXs की लिस्ट के बाद लोगों को आई रणवीर-अनुष्का की याद
कॉफी विद करण के पहले एपिसोड के जोरों-शोरों से चर्चे हो रहे हैं। हों भी कैसे ना... बॉलीवुड का मोस्ट फेवरेट कपल पहला मेहमान बनकर करण के शो में जो आया। दीपिका रणवीर करण के शो में चार चांद लगा रहे थे। इस दौरान कपल ने अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी कुछ कहा। इस बीच एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें दीपिका अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड्स के नाम भी भूल रही हैं। ऐसे में रणवीर का गुस्से भरा रिएक्शन भी देखने वाला लगा। लेकिन ट्रोल्स ये मौका कैसे गंवा सकते थे। कुछ यूजर्स को रणवीर और अनुष्का की याद आ गई, जब रणवीर करण के शो में अनुष्का की तारीफ करते नहीं थक रहे थे।
एक वक्त ऐसा भी था, जब करण जौहर के इस पॉपुलर शो में उस वक्त फैंस के चहेते कपल रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा गेस्ट बनकर आए थे। अनुष्का शर्मा मुस्कुरा रही थीं और रणवीर बस उनकी तारीफों के पुल ही बांधे जा रहे थे। रणवीर अपनी फिल्म रब ने बना दी जोड़ी के बारे में बात कर रहे थे। रणवीर ने कहा कि मैं अनुष्का के बारे में ही सोचे जा रहा था।

रणवीर कह रहे थे कि मेरी आंखों के सामने सिर्फ अनुष्का ही नजर आ रही थी। मुझे कुछ और नजर ही नहीं आ रहा था।
इसके बाद तुरंत रणवीर और दीपिका का क्लिप चलने लगा, जिसमें वो अपनी पत्नी दीपिका की तारीफ करते नजर आए। इसके बाद उन्होंने दीपिका को सादगी की मूरत बताया और कहा कि वो आ रही थी। उसे देखकर मुझे ये अहसास हुआ कि ये तो बस सादगी की मूरत है।
ऐसे में देखते ही देखते कमेंट सेक्शन में कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई। कई लोगों ने रणवीर को ग्रीन फ्लैग बुलाना शुरू कर दिया। कई लोगों ने कहा कि ये स्क्रिप्ट बड़ी ही शानदार है। बताते चलें कि हाल ही में कॉफी विद करण में पुराने रिश्तों को लेकर रणवीर और दीपिका में थोड़ी सी खटास नजर आई। कई लोगों ने कहा कि लगता है करण जौहर इनका भी घर उजाड़ देगा। तो एक ने कहा कि करण जौहर का खुद का घर तो बसा नहीें, लेकिन ये लोगों का घर तोड़ने में लगा रहता है।












Click it and Unblock the Notifications