आखिर क्यों करीना को अपनी 'रूपा' नहीं बनाना चाहते थे आमिर खान? एक वीडियो देखकर बदला फैसला
आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा जल्द रिलीज होने वाली है। अब एक्टर ने फिल्म में करीना के रोल को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
मुंबई, 4 अगस्त: करण जौहर के मशहूर टॉक शो 'कॉफी विद करण' के एपिसोड का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। करण जौहर का ये शो फैंस को कभी निराश नहीं करता। शो में अब अगले मेहमान आमिर खान और करीना कपूर नजर आने वाले हैं। दोनों की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' भी जल्द रिलीज होने जा रही है। ऐसे में करण जौहर के शो में फिल्म में करीना कपूर को रोल को लेकर आमिर खान ने बहुत बड़ा खुलासा किया है। एक्टर ने करीना को लेकर कुछ ऐसा कहा कि जिसे सुनकर फैंस के भी होश उड़ गए। दरअसल, फिल्म में अपने अपोजिट रोल के लिए करीना कपूर आमिर खान की पहली पसंद बिल्कुल नहीं थी। करण जौहर से बातचीत में एक्टर ने इसकी वजह भी बताई है।

करीना-आमिर होंगे अगले गेस्ट
कॉफी विद करण के अगले एपिसोड में करीना कपूर और आमिर खान नजर आने वाले हैं। ऐसे में फैंस दोनों को देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। करण जौहर के शो में उनके साथ बातचीत के दौरान आमिर खान ने फिल्म में करीना कपूर के रोल को लेकर बहुत बड़ी बात बोली है।

ऐसी लड़की को तलाश रहे थे आमिर
आमिर कहते हैं कि फिल्म में रूपा के किरदार के लिए करीना कपूर उनकी पहली पसंद नहीं थी। असल में मेकर्स इस रोल के लिए किसी 25 साल की एक्ट्रेस की तलाश में थे। ऐसे में करीना उनकी पहली पसंद नहीं थी। इससे भी दिलचस्प बात तो ये है कि करीना कपूर ने अपने 22 साल लंबे करियर में पहली बार स्क्रीन टेस्ट दिया।

'रूपा' के लिए करीना नहीं थी पहली पसंद
आमिर कहते हैं कि फिल्म में रूपा के किरदार के लिए करीना कपूर उनकी पहली पसंद नहीं थी। असल में मेकर्स इस रोल के लिए किसी 25 साल की एक्ट्रेस की तलाश में थे। ऐसे में करीना उनकी पहली पसंद नहीं थी। इससे भी दिलचस्प बात तो ये है कि करीना कपूर ने अपने 22 साल लंबे करियर में पहली बार स्क्रीन टेस्ट दिया।

एक्टर ने किया खुलासा
बताते चलें कि करण के शो में आमिर खान ने खुलासा करते हुए कहा कि लाल सिंह चड्ढा के लिए करीना कपूर उनकी पहली पसंद बिल्कुल नहीं थी। उन्होंने कहा कि वे और डायरेक्टर अद्वैत एक ऐड देख रहे थे, जिसमें करीना एक अन्य एक्ट्रेस के साथ थीं, जिसे वे कास्ट करने के बारे में सोच रहे थे।

आमिर ने बदला फैसला
आमिर कहते हैं कि लेकिन फिर उन्होंने अपना विचार बदल लिया और सोचा कि करीना ही पिक होंगी। फिर करण जौहर ने आमिर से पूछा कि करीना आपकी पहली पसंद नहीं है ना? आमिर ने कहा-नहीं क्योंकि हम असल में उम्र को लेकर काफी सोच रहे थे।

कास्टिंग डायरेक्टर की डिमांड
आमिर ने आगे कहा कि कास्टिंग डायरेक्टर ने कई ऐसी एक्ट्रेस का जिक्र किया, जो नौसिखिया थीं। हमें वीडियो दिखाया गया। उस एड में करीना भी थी। वीडियो हम किसी और के लिए देख रहे थे लेकिन जब हमने करीना को देखा तो हम उनमें खो गए।

आमिर ने बदला फैसला
हम 25 साल की लड़की को लेकर फंसे थे, जो सरासर बेवकूफी थी। मुझे खुशी है कि हमने एड देखा क्योंकि करीना के अलावा इस भूमिका में किसी और की कल्पना नहीं कर सकता।

मानुषी छिल्लर की थी डिमांड
इंडिया टुडे की खबरों की मानें, तो अफवाहें थी कि इससे पहले आमिर खान मानुषी छिल्लर को कास्ट करने के बारे में सोच रहे थे। एक्टर उन्हीं के बारे में बात कर रहे थे, जो फिल्म में इस रोल के लिए फिट बैठतीं।

जब करीना ने किया स्क्रीन टेस्ट
बताते चलें कि करीना कपूर ने अपने 22 साल लंबे करियर में पहली बार लाल सिंह चड्ढा फिल्म के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया। कॉफी विद करण में करीना ने कहा कि उनके पति सैफ अली खान ही थे, जिन्होंने उन्हें स्क्रीन टेस्ट के लिए राजी किया। वो सैफ ही थे, जिन्होंने मुझे मोटिवेट किया।












Click it and Unblock the Notifications