Koffee With Karan 8: पत्नी कियारा आडवाणी को प्यार से क्या बुलाते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा? एक्टर ने किया खुलासा

Koffee With Karan 8: करण जौहर का टॉक शो कॉफी विद करण 8 इन दिनों काफी चर्चा में है। हर एपिसोड में सेलिब्रिटीज आकर अपनी जिंदगी से जुड़े कई बड़े खुलासे करते हैं। हालिया एपिसोड में आलिया भट्ट गेस्ट बनी थीं। वहीं अब अगले एपिसोड में वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे।

कॉफी विद करण के अगले एपिसोड का प्रोमो सामने आ गया है। जिसमें बॉलीवुड के हैंडसम सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन शामिल होंगे। प्रोमो में दोनों करण जौहर के साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर आए। इस दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खुलासा किया कि वह अपनी लेडीलव कियारा आडवाणी को किस नाम से बुलाते हैं।

Sidharth Malhotra

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक कॉफी विद करण 8 के अपकमिंग एपिसोड में करण जौहर ने सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​से एक सवाल पूछा कि, "ऐसी कौन से तीन नाम हैं जिनसे आप अपने पार्टनर को बुलाते हैं?" इस पर जवाब देते हुए कहा, "लव, की और बे"। आपको बता दें कि, हाल ही में कियारा आडवाणी के बर्थडे पर सिद्धार्थ ने विश करते हुए उन्हें प्यार से 'की' कहा था।

बता दें कि, कॉफी विद करण 8 बीते एपिसोड में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, सनी और बॉबी देओल, आलिया भट्ट, करीना कपूर शामिल हुए थे। इसके अलावा शो में अनन्या पांडे और सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन को डेट करने का राज खोला था। अब अपकमिंग एपिसोड में स्टूडेंट ऑफ द ईयर की जोड़ी वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़े खुलासा करेंगे। इस एपिसोड को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि कॉफी विद करण के लेटेस्ट एपिसोड हर गुरुवार को डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर टेलीकास्ट होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+