क्यों सैफ अली खान और अमृता सिंह की टूटी थी शादी? सालों बाद मां शर्मिला टैगोर ने किया बड़ा खुलासा

Saif Ali Khan Amrita Singh Divorce: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान वैसे तो सोशल मीडिया से दूर रहते हैं लेकिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में वह करण जौहर के शो कॉफी विद करण 8 में अपनी मां और दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई राज खोले। वहीं शर्मिला ने पहली बार अमृता सिंह और सैफ के तलाक को लेकर खुलकर बात की।

कॉफी विद करण के नए एपिसोड में सैफ अली खान और शर्मिला टैगोर ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने लंबे समय बाद सैफ और अमृता के तलाक पर चुप्पी तोड़ी। शर्मिला ने कहा कि, 'उस वक्त सारा और इब्राहिम काफी छोटे थे और ऐसे में ताक का फैसला लेना काफी मुश्किल था। हमें केवल अमृता को ही नहीं बल्कि उन दोनों बच्चों को भी खोने का डर था।'

Saif Ali khan

इस बारे में बात करते हुए सैफ अली खान ने कहा कि, 'मेरे लिए तलाक का फैसला करना काफी मुश्किल था। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि अलग होने से पहले मैं इस बारे में अपनी मां से सबसे पहले बात की थी। उन्हें ये सुनकर झटका जरूर लगा था लेकिन उन्होंने मुझसे कहा कि अगर यही चाहते हो तो मैं तुम्हारे साथ हूं।'

शर्मिला टैगोर ने आगे कहा कि, 'जब आप इतने लंबे समय तक एक साथ होते हैं और आपके इतने प्यारे बच्चे होते हैं, तो कोई भी ब्रेकअप आसान नहीं होता है। उस वक्त ऐसे हालात हो गए थे कि उन्हें संभालना काफी ज्यादा मुश्किल था। हालांकि हम सबने मिलकर कोशिश की और इससे बाहर आ पाए। उस वक्त इब्राहिम केवल 3 साल का था और ऐसे में अमृता और दोनों बच्चों से अलग होने से हमें काफी बुरा महसूस हो रहा था।'

बता दें कि, सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी साल 1991 में हुई थी। उस दौरान सैफ अमृता के बेइंताह प्यार करते थे। लेकिन शादी के 13 साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था। जिससे कपल ने काफी सुर्खियां बटोरीं। उस वक्त अमृता ने सैफ पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। सैफ अली खान ने अमृता से अलग होने के बाद करीना कपूर से दूसरी शादी कर ली। जबकि अमृता आज भी सिंगल हैं। बता दें कि, सैफ और अमृता के दो बच्चे सारा और इब्राहिम अली खान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+