Saif Ali Khan नहीं समझे हिंदी के इन दो शब्दों का मतलब, मां शर्मिला टैगोर ने लगाई क्लास, हुए ट्रोल
Saif Ali Khan Sharmila Tagore: करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 8' में अभिनेता सैफ अली खान अपनी मां शर्मिला टैगोर के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए। एक्टर ने बताया कि आखित क्यों उन्होंने अमृता सिंह से परिवार को बिना बताए गुपचुप शादी की। इस बीच सैफ अली खान की एक गलती उनकी मां और दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने पकड़ ली और एक्टर की बेइज्जती की।
सैफ अली खान कॉफी विद करण के रीसेंट एपिसोड की वजह से जमकर ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल, इस एपिसोड में शर्मिला टैगोर ने हिंदी के दो शब्द बोले थे जिसका मतलब सैफ अली खान नहीं समझ पाए। हालांकि करण जौहर से जब इन शब्दों का मतलब पूछा गया तो वह भी नहीं समझ पाए। तभी शर्मिला टैगोर ने दोनों की क्लास लगाई और उन्हें याद दिलाया कि वह एक अभिनेता हैं।

दरअसल, बातचीत के दौरान करण जौहर ने सोहा से पूछा कि वह अपनी मां की फेवरेट हैं या फिर नहीं। तभी सोहा कहती हैं मैं ऐसा मानना चाहती हूं लेकिन सैफ उनके फेवरेट हैं। इसके बाद करण सैफ और शर्मिला की तारीफ करते हैं। जिसके जवाब में शर्मिला कहती हैं कि पुत्र मोह। इसके बाद सैफ पूछते हैं कि पुत्र मोह बंगाली शब्द है क्या? फिर शर्मिला उन्हें याद दिलाती हैं और कहती हैं कि वह एक हिंदी एक्टर हैं।
शर्मिला टैगोर के पुत्र मोह शब्द का मतलब सैफ और करण दोनों ही नहीं समझ पाते। हालांकि मां की डांट के बाद सैफ ने कहा कि पुत्र का मतलब तो बेटा होता है। लेकिन दोनों को मोह का मतलब नहीं समझ आया। इसके बाद शर्मिला को गुस्सा आता है और वह सैफ को बताती हैं कि मोह मतलब मेरा बेटा। इसके बाद दोनों ही ये बात समझ गए और फिर शर्मिला ने दोनों से कहा, 'मुझे माफ करो'। अब सोशल मीडिया पर सैफ अली खान का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उन्हें हिंदी भाषा ना समझने पर ट्रोल कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications