KKHH: 'मेरी पिटाई की, खाने की प्लेट भी छीनी', रानी मुखर्जी के साथ करण जौहर ने किया ऐसा व्यवहार, खोला राज
Koffee With Karan 8: 90 के दशक की बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस रानी मुखर्जी और काजोल हाल ही में करण जौहर के टॉक शो करण जौहर कॉफी विद करण 8 में पहुंचे। इस दौरान तीनों ने साथ में खूब मस्ती की और फिल्म 'कुछ कुछ होता है' कि शूटिंग को याद किया। साथ ही रानी मुखर्जी ने करण जौहर को लेकर ऐसा खुलासा किया जिसे सुनकर खुद काजोल भी हैरान रह गईँ।
बता दें कि, करण जौहर की फिल्म कुछ कुछ होता है में रानी मुखर्जी, काजोल और शाहरुख खान लीड रोल में थे। रानी ने फिल्म में टीना का किरदार निभाया था जो कि मॉडर्न कल्चर को फॉलो करती है। अब सालों बाद एक्ट्रेस ने फिल्म से जुड़ा राज खोला। उन्होंने बताया कि करण जौहर उन्हें सेट पर खाने नहीं देते थे। इतना ही नहीं वह कई बार एक्ट्रेस के हाथों से खाने की प्लेट भी छीन लेते थे। ये सुनकर खुद काजोल भी शॉक्ड हो गईं। आइए जानते हैं इसके पीछे क्या वजह थी।

करण जौहर ने बताया कि फिल्म कुछ कुछ होता में रानी मुखर्जी को एक शॉर्ट करना था जो कि, स्कर्ट पहनकर मॉरीशस में होना था। लेकिन इसके लिए उन्हें 4 से 5 किलो वजन घटाना था। हालांकि रानी मुखर्जी का वजन घटने के बजाय और बढ़ गया। जिसकी वजह से करण जौहर काफी टेंशन में आ गए कि, ये शॉर्ट कैसे पूरा होगा। एक्ट्रेस को स्कर्ट पहनाने के लिए करण ने होटल के रूम सर्विस को कहा कि कोई भी रानी को खाना नहीं देगा।
इसके बाद रानी मुखर्जी ने आगे बताया कि, 'जब एक बार मैं होटल के कमरे में सुबह नाश्ता कर रही थी तो करण आए और उन्होंने मेरे खाने की प्लेट छीन ली थी। मुझे ज्यादा कुछ खाने नहीं देते थे. साथ ही करण और शाहरुख मुझे मारते थे। लेकिन वह सिर्फ एक मजाक का हिस्सा था।' आपको बता दें कि फिल्म कुछ कुछ होता है में रानी मुखर्जी का लुक काफी स्टाइलिश रहता था इसलिए उनकी डाइट का खास ध्यान रखा जाता था।
बता दें कि करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म कुछ कुछ होता है 16 अक्टूबर 1998 को रिलीज हुई थी। फिल्म शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी और सलमान खान लीड रोल में नजर आए थे। भले ही इस फिल्म को रिलीज हुए 25 साल हो चुके हैं लेकिन आज भी लोग बार-बार ये फिल्म देखना पसंद करते हैं। हाल ही में इस मौके पर फिल्म की मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। जिसमें सभी एक्टर्स शामिल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications