Rishi Kapoor से पहले अपने चचेरे ससुर को दिल दे बैठी थीं नीतू कपूर, नहीं किया कभी इजहार, सालों बाद किया खुलासा
Koffee With Karan Season 8: करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 8 के अगले एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो चुका है। जिसमें इस बार बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर और जीनत अमान नजर आएंगी। शो के नए एपिसोड में नीतू ने अपने सीक्रेट क्रश का खुलासा किया जिसे सुनकर खुद करण जौहर भी हैरान रह गए।
करण जौहर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'कॉफी विद करण सीजन 8' के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। इस दौरान जीनत अमान और नीतू कपूर की ग्रैंड एंट्री हुई। इस दौरान दोनों ने अपने एक्टिंग सफर से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए। इसके अलावा नीतू कपूर ने बताया कि उन्होंने जीनत के साथ किन फिल्मों में काम किया है।

प्रोमो में करण जौहर ने नीतू कपूर से पूछा कि उनको किसी और पर क्रश था? इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने शशि कपूर का नाम लिया। जो कि राज कपूर के भाई और ऋषि कपूर के चाचा थे। यानि की नीतू कपूर को अपने ही चाचा ससुर पर क्रश था। शशि कपूर का नाम सुनकर करण जौहर काफी दंग रह गए।
प्रोमो में करण जौहर ने नीतू से पूछा कि, आपको अंकल पर क्रश था? हालांकि एक्ट्रेस मुस्कुराते हुए हां कहती हैं। बता दें कि, नीतू की शादी लीजेंड एक्टर ऋषि कपूर से हुई थी। जो कि राज कपूर के बेटे थे। दोनों ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी। लेकिन साल 2020 में ऋषि ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से नीतू बुरी तरह टूट गई थीं।
इसके अलावा प्रोमो में नीतू कपूर और जीनत अमान ने काफी मस्ती की। शो में जीनत ने खुलासा किया कि वह पार्टी नहीं करती हैं। जब करण ने जीनत से उनकी डेटिंग लाइफ को लेकर सवाल किया तो एक्ट्रेस ने जवाब देने से साफ इंकार कर दिया। प्रोमो देखने के बाद फैंस इस एपिसोड को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। देखना होगा कि नीतू कपूर अपनी लाइफ से जुड़े और कितने खुलासे करने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications