'कौन अमीषा?' करण जौहर के सवाल का करीना कपूर ने शॉकिंग जवाब, अमीषा पटेल का नाम सुनकर किया इग्नोर
Koffee With Karan 8 Promo: करण जौहर का पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण के 8वें सीजन की शुरूआत हो चुकी है। शो का पहला एपिसोड काफी चर्चा में रहा जिसमें बी-टाउन का चर्चित कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पहुंचे थे। अब शो के चौथे एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो चुका है। जिसमें करीना कपूर और आलिया भट्ट नजर आएंगे।
कॉफी विद करण के अगले एपिसोड के प्रोमो में आलिया भट्ट करीना कपूर से करण जौहर के शो को कॉन्ट्रोवर्शियल कहती हैं। इसके बाद करण आलिया और करीना के फैमिली रिश्ते को लेकर पूछते हैं। करण दोनों से कहते हैं कि 'आप दोनों तो भाभी और ननद हैं'। ये सुनते ही करीना हैरान हो जाती हैं और कहती हैं कि, 'मैं किसी की कोई भाभी नहीं हूं'। इसके बाद करण ने अमीषा पटेल का जिक्र किया जिसके बाद करीना का एक्सप्रेशन देखने लायक था।

करण जौहर करीना से पूछते हैं कि, 'आप गदर 2 की सक्सेस पार्टी में क्यों शामिल नहीं हुईं?' इसके जवाब में करीना हैरानी से कहती हैं 'मैं?' फिर करण कहो ना प्यार का जिक्र करते हुए कहते हैं कि, 'हां आप, क्योंकि आपका और अमीषा पटेल की कुछ इस तरह का इतिहास रहा है।' इस पर करीना पूछती हैं, 'कौन सा इतिहास?' फिर करण कहते हैं कि, 'आप कहो ना प्यार हैं में काम करना चाहती थीं ना'। ये सुनते ही करीना ने करण को फूल इग्नोर किया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमीषा पटेल से पहले फिल्म कहो ना प्यार है के लिए करीना कपूर को चुना गया था। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी थी लेकिन राकेश रोशन और करीना के बीच कुछ डिफरेंस के कारण एक्ट्रेस बीच में फिल्म छोड़नी पड़ी। इसके बाद करीना की जगह अमीषा पटेल को चुना गया। इसके बाद से दोनों के बीच काफी विवाद रहा।












Click it and Unblock the Notifications