सिद्धार्थ मल्होत्रा से पहले ये था आलिया भट्ट का First Love, एक्ट्रेस ने कहा- 'तुमने मेरी जिंदगी में उसे...'

Alia Bhatt Sidharth Malhotra: करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण सीजन 8 इन दिनों काफी चर्चा में है। इस शो में सेलेब्स अक्सर कुछ ऐसे खुलासे करते हैं जो कि काफी हैरान कर देने वाले होते हैं। पिछले एपिसोड में आलिया भट्ट करीना कपूर के साथ बतौर गेस्ट पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताई थी।

कॉफी विद करण शो में आलिया भट्ट ने सिद्धार्थ की जमकर तारीफ की और उनके लिए एक स्पेशल मैसेज भी दिया। एक्ट्रेस ने कहा, 'सिद्धार्थ काफी अच्छे सिंगर हैं। उन्हें हेल्दी लाइफ पसंद है इसलिए वह बहुत कम पार्टीज करते हैं। वह सबके साथ अच्छा व्यवहार करते हैं और सभी के सात खूब हंसी मजाक भी करते हैं। सबसे दिलचस्प बात ये है कि वह अपने जन्मदिन पर ही जल्दी सो जाते हैं।'

Alia Bhatt

आलिया ने आगे यह भी बताया कि, 'सिद्धार्थ काफी दयालू दिखते हैं इसलिए उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। मैं उनका धन्यवाद करती हूं क्योंकि उन्होंने मुझे मेरी लाइफ के पहले प्यार से मिलवाया जो कि एडवर्ड है।' बता दें कि आलिया भट्ट की एक प्यारी बिल्ली है जिसे वो एडवर्ड भट्ट बुलाती हैं। इसके साथ वह अक्सर सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती हैं।

बता दें कि, कॉफी विद करण के पिछले सीजन में भी सिद्धार्थ मल्होत्रा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में बताया था कि आलिया को एडवर्ड उन्होंने गिफ्ट में दी थी। जब करण जौहर ने एक्टर से पूछा था कि, वह अपने पास्ट रिलेशनशिप में सबसे ज्यादा क्या मिस करते हैं तो एक्टर ने इसका जवाब देते हुए कहा, 'कभी किसी को पेट मत दो।'

वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्टर को आखिरी बार फिल्म मिशन मजनू में देखा गया था। जो कि ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इसके बाद वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म योद्धा में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी भी लीड रोल निभाएंगी। इसके अलावा उनके पास रोहित शेट्टी की एक्शन फिल्म इंडियन पुलिस फोर्स भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+