Koffee With Karan 7: शो के सेट पर पहुंचे विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे, पंजाबी डांस का वीडियो हुआ वायरल

फिल्म 'लाइगर' के हीरो विजय देवरकोंडा और हीरोइन अनन्या पांडे फिल्म मेकर करण जौहर के रियलिटी शो 'कॉफी विद करण 7' में सबसे पहले आएंगे नजर। सेट से शेयर किया डांस का वीडियो।

मुंबई, 31 मईः बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर का शो 'कॉफी विद करण' हमेशा सुर्खियों में रहा है। इस बार भी 'कॉफी विद करण' का सीजन 7 चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बता दें कि करण जौहर के रियलिटी शो कॉफी विद करण की शूटिंग शुरू हो चुकी है। जल्दी ही यह ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाला है। इसी बीच करण ने अपने सोशल मीडिया पेज पर सेट से कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं। हाल ही में उन्होने कॉफी विद करण सीजन 7 का एक प्रोमो शूट भी अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। खबर है कि उनके शो में सबसे पहले फिल्म 'लाइगर' के एक्टर्स मेहमान बनकर आने वाले हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'लाइगर' में साउथ फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे नजर आने वाली हैं। काफी समय से दोनों के शो में शामिल होने की खबरें आ रही थीं। अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह दोनों फिल्म 'जुग जुग जियो' के गाने नाच पंजाबन का हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं।

Koffee With Karan

वीडियो में विजय और अनन्या ने किया डांस
साउथ फिल्मों के हैंडसम हीरो विजय देवरकोंडा की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। सोशल मीडिया पर भारी संख्या में लड़कियां उन्हें फॉलो करती हैं। उन्होंने साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है जिसमें अर्जुन रेड्डी, वर्लड फेमस लवर और डियर कॉमरेड जैसी फिल्में शामिल हैं। फिलहाल उनकी फिल्म 'लाइगर' का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के आने से पहले ही विजय ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में अपना डेब्यू कर लिया है। विजय और अनन्या ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों करण के शो के सट पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में विजय ने वाइट कलर के शर्ट और ब्लेजर के साथ ब्लैक पैंट पहना है जबकि अनन्या ने पीले रंग की शॉर्ट ड्रेस कैरी की है।

लाइगर मूव्स का वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो के साथ ही अनन्या पांडे ने फिल्म 'जुग जुग जियो' की टीम को बधाई दी है। उनके इस वीडियो को जाह्नवी कपूर और कियारा आडवाणी ने भी लाइक किया है। पोस्ट पर वरुण धवन ने कमेंट किया- कमाल के कुछ लाइगर मूव्स। वहीं अनन्या पांडे की मां भावना पांडे ने इस वीडियो पर फायर और हार्ट का इमोजी बनाया है। आपको बता दें कि विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' के साथ अनन्या साउथ में डेब्यू करने जा रही हैं। यह एक स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म है। इसे पुरी जगन्नाथ ने निर्देशित किया है। ये फिल्म 25 अगस्त 2022 को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+